ट्रेड लाइसेंस के नाम से गुमटी, ठेला, छोटे मंझौल व्यापारियों से सलाना 30 हजार रु. वसूली बंद हो

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 08 अगस्त 2026। ट्रेड लाइसेंस के नाम से गुमटी, ठेला, छोटे मझोले व्यापारियों से सलाना मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पूछा कि प्रदेश के 99 प्रतिशत व्यापारियों के पास गुमास्ता लाइसेंस है, इस आधार पर वर्षों से व्यवसाय कर रहे है, फिर अचानक ट्रेड लाइसेंस की अनिवार्यता क्यों की गई है? जिस प्रकार से ट्रेड लाइसेंस की फीस तय की गई है। नगर निगम क्षेत्र में 30 हजार रु., पालिका क्षेत्र में 20 हजार रु., पंचायत क्षेत्र में 10 हजार रु. सालाना, दो वर्ष बाद 5 प्रतिशत फीस शुल्क में वृद्धि ये तो सीधा-सीधा लूट है। जुर्माना का प्रावधान अलग है, इससे तो व्यापारी परेशान होंगे। ट्रेड लाइसेंस के लिए उनको भटकना पड़ेगा, ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए भारी लेनदेन होगा, यह सरकार का फैसला व्यापारी हित में नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने गुमास्ता की वैधता को 5 साल किया था जिसे भाजपा की सरकार बनते ही खत्म कर दिया गया अब गुमास्ता जिनके पास में है उन्हें ट्रेड लाइसेंस बनाने के लिए दबाव बनाया जाएगा, आखिर सरकार इतनी तानाशाही पर क्यों उतर गई है? कांग्रेस पार्टी ने कहा कि गुमास्ता लाइसेंस धारकों को ट्रेड लाइसेंस निशुल्क बना कर दिया जाए उसमें लगाई गई शुल्क को हटाया जाये। वैसे ही व्यापार व्यवसाय मंदी के दौर से गुजर रहा है। ट्रेड लायसेंस जिनका नहीं बन पायेगा उनका व्यवसाय संकट में आ जायेगा। बेरोजगारी बढ़ेगी। ये सरकार तो रोजगार देने में पहले ही असफल है, अब रोजगार छीन रही है। जिनके पास पहले से गुमास्ता लाइसेंस है उनको ट्रेड लाइसेंस बनाने की अनिवार्यता से बाहर किया जाये।

Leave a Reply

Next Post

भारतमाला सड़क में दरार डबल इंजन की सरकार के भ्रष्टाचार का नमूना - कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 08 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि रायपुर- विशाखापट्टनम कॉरिडोर परियोजना को प्रदेश के विकास की रीढ़ बताया जा रहा है, उसी परियोजना में घटिया निर्माण, देरी और अनियमितताओं की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। सरकार को प्रचार […]

You May Like

संपत्ति बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला....|....चलती बाइक पर अचानक गिरी सूखे पेड़ की टहनी: 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बच्चा गंभीर घायल....|....देश का मुख्य पर्यटन केंद्र बनेगा अपना चंपारण....|....भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान....|....छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू की दस्तक....|....उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा....|....भोपाल में थाने के अंदर वकील से मारपीट पर एक्शन....|....शिमला के माल रोड पर महिला से बेरहमी से मारपीट....|....हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले में नौ गिरफ्तार....|....राज्यसभा सीट पर चेहरा बदल भी सकती है भाजपा