जंगल में चल रहे जुए के अड्डे पर पड़ा छापा

Indiareporter Live
शेयर करे

डिप्टी रेंजर सहित पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कांकेर, 04 अगस्त 2026। जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीडोंगरी में पुलिस ने बीती रात जुआ खेल रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक डिप्टी रेंजर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई। इससे पहले पुलिस ने एक स्वास्थ्यकर्मी को जुआ खेलते हुए पकड़ा था, जबकि अब वन विभाग के एक डिप्टी रेंजर को जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने रानीडोंगरी के जंगल में खेत के पास बनी एक झोपड़ी पर दबिश दी। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर अचानक छापा मारा, जिससे जुआरियों को भागने का मौका नहीं मिला। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई। पुलिस ने मौके से 1.25 लाख रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी एक स्वास्थ्यकर्मी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के पीछे स्थित एक कमरे में जुआ खेलते हुए पकड़ा गया था। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय जांच कर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई थी।

Leave a Reply

Next Post

मरवाही में तीन हाथियों की दस्तक, मकानों और फसलों को नुकसान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 04 अगस्त 2026। जिले के मरवाही वन क्षेत्र में तीन जंगली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। हाथियों ने दो गांवों में मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और लोगों से जंगल […]

You May Like

21 सितंबर से छत्तीसगढ़ में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल....|....नलखेड़ा में आठ लोगों की मौत के बाद आक्रोश....|....बजरंग दल और पुलिसकर्मी बनकर लूटपाट....|....सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप....|....सालभर में ही धंस गया रेलवे अंडरब्रिज....|....मुखिया के घर मिला अवैध हथियारों का जखीरा, दो पिस्टल समेत चार हथियार बरामद; दो गिरफ्तार....|....मोती नगर में सिलिंडर धमाके से मकान में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत....|....उरई-बारा हाईवे 2,440 करोड़ में होगा छह लेन, 4 नवंबर को खुलेंगे टेंडर....|....किसानों को मिलेगी मुफ्त बीज मिनी किट....|....लखनऊ के ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर नहीं पहुंच रहे आवेदक