कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

डॉ. चरणदास महंत ने आंतकी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 02 अगस्त 2026।  छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने एडीजी इंटेलिजेंस से की बात और ली जानकारी जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के किलम क्षेत्र में आतंकवादियों ने दो मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। हमले में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों मजदूर छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

घायल मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाद में दूसरे घायल की भी अस्पताल में मौत हो गई।
मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के रहने वाले दीपक कुमार रात्रे पिता: उमा शंकर रात्रे, निवासी वार्ड 03, ग्राम बुंदेली, जिला जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ व भूपेंद्र कुमार भैना, पिता: दशरथ भैना, निवासी एच.एन. 128, छुइया, बलौदा बाजार क्षेत्र, छत्तीसगढ़ के रूप में की गई है !

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व शक्ति विधायक डॉ. चरणदास महंत ने आंतकी हमले की जानकारी लगने के बाद छ.ग. के एडीजी गुप्तचर अमित कुमार से घटना की विस्तृत जानकारी ली साथ ही छग के दो मजदूर की हुई मौत पर गहरा दुख ब्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर आवश्यक सहयोग करने को कहा है।

Leave a Reply

Next Post

5 दिन से लापता महिला का जंगल में मिला कंकाल, पेड़ से बंधी मिली साड़ी;हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कबीरधाम, 02 अगस्त 2026। जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता एक महिला का कंकाल जंगल से मिलने से सनसनी फैल गई। घर से करीब 200 मीटर दूर पेड़ से बंधी साड़ी और आसपास बिखरे मानव अवशेष मिलने के बाद पुलिस व […]

You May Like

छात्रों की गूंज का प्लान ‘डीकोड’....|....मेरठ में 44 सील भवनों पर गरज रहा बुलडोजर....|....'इतिहास पढ़ाओ मत, दिखाओ': जड़ें मजबूत होंगी तो अपने हिसाब से पैर फैलाऊंगा....|....नेता प्रतिपक्ष से मुलाकात के बाद बोले मंत्री संजय निषाद, जो निषाद समाज के साथ हम उसके साथ....|....जिनपिंग से मोदी की दो टूक: रिश्ते आगे बढ़ाने हैं तो सीमा पर शांति जरूरी....|....तारा क्षेत्र के जंगल आदिवासियों के जीवन आधार, भाजपा सरकार ने उसको नीलाम कर दिया - भूपेश बघेल....|....80’s के रेट्रो जादू में डूबा ‘द मशरूम्स’....|....चलती मालगाड़ी के इंजन पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी....|....25 सितंबर को ‘लव लॉटरी’ में खुलेगा रिश्तों और कानून का नया राज....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों लोगों के साथ निर्दोष व्यक्तियों को न्याय दिलाने एसपी ऑफिस पहुंचे