ड्रैगन को भारी पड़ी पाक की दोस्ती: आतंकियों ने चीनी नागरिकों से भरी बस को उड़ाया, 10 लोगों

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पेशावर 14 जुलाई 2021। पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में एक बस में बम धमाके में दस लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस बस में चीनी नागरिक सवार थे। बस ऊपरी कोहिस्तान में चीनी इंजीनियरों को दसू बांध की साइट पर लेकर जा रही थी। इसी दौरान धमाका हुआ, जिसमें चार चीनी इंजीनियर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। बस में 30 चीनी इंजीनियर सवार थे। इसके अलावा कई लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

बस दसू बांध पर काम कर रहे चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रही थी। बस की सुरक्षा पाकिस्तानी सैनिक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बस में ब्लास्ट हुआ। अभी तक 8 लोगों की मौत की खबर है। कई घायलों की हालत गंभीर होने से मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उपायुक्त मोहम्मद आरिफ ने कहा कि विस्फोट की तीव्रता का पता लगाने और इसके बारे में और जानने के लिए जांच की जा रही है।

खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना पर आतंकी हमला

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना पर आतंकी हमला हुआ था। हंगू में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन अब्दुल बासित समेत 12 जवानों की मौत हो गई थी, जबकि 15 जवान घायल हो गए थे। इस दौरान आतंकियों ने कुछ जवानों को बंधक भी बना लिया था। हमले के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को जिम्मेदार बताया गया था। बीते कुछ दिनों से  खुर्रम इलाके में तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान आतंकियों ने हमला कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

सिर्फ प्रशंसा या फिर गठजोड़ की तैयारी!: राउत ने पढ़े पीएम मोदी के कसीदे, बोले- मोदी के सामने विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 14 जुलाई 2021। महाराष्ट्र की सियासत की रंग दिनों इन दिनों बदला-बदला नजर आ रहा है। एक ओर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की विपक्ष को एकजुट करने की खबरें आ रही हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण