बृजभूषण की बढ़ीं मुश्किलें: महिला पहलवानों के कोच भाजपा सांसद को दिला सकते हैं सजा, फोटो बने केस चलाने का आधार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 जुलाई 2023। भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ पुलिस के पास दो ऐसे गवाह हैं जो उन्हें सजा दिला सकते हैं। दोनों पीडि़त पहलवानों के कोच हैं। कोच का कहना है कि उन्होंने आरोपी बृजभूषण सिंह को पहलवान के साथ छेड़छाड़ व सेक्सुअल फेवर मांगते देखा। उस समय वह डब्ल्यूएफआई कार्यालय में पीड़ित पहलवान के साथ थे।  पुलिस ने दोनों को हियरसे (किसी की सुनाई बात पर बयान देना) नहीं माना है। नई दिल्ली जिले की कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें ये बात रखी हैं। पुलिस ने चार्जशीट में इन दोनों कोच को अहम गवाह माना है और ये घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं। दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में कहा कि बृजभूषण ने पीड़ित पहलवान (एफआईआर में 2 नंबर पर बयान देनी वाली पहलवान) को डब्ल्यूएफआई कार्यालय बुलाया। उस समय उसके साथ रोहतक, हरियाणा निवासी कोच भी थे।   दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में इस कोच के बयान को प्रमुखता से रखा है। कोच ने बयान दिया कि आरोपी बृजभूषण सिंह ने उसके सामने महिला पहलवान के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने पहलवान से सेक्सुअल फेवर मांगा। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ये कोच बृजभूषण सिंह को सजा दिला सकते हैं। इसके अलावा दूसरी महिला पहलवान के कोच ने कहा है कि वर्ष 2022 में विशाखापट्टनम में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उनकी पहलवान के साथ भेदभाव किया गया। उनकी पहलवान से सेक्सुअल फेवर मांगा गया।  सहमति नहीं देने पर महिला पहलवान के साथ भेदभाव किया गया। पुलिस इस कोच के बयान को भी चार्जशीट में प्रमुखता से रखा है। दूसरी तरफ तरफ दिल्ली पुलिस के पत्र का किसी भी देश के कुश्ती फेडरेशन ने अभी तक जवाब नहीं दिया है।

इस आधार पर चलाया जा सकता है केस

दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में कहा है कि आरोपी बृजभूषण के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और आरोपी के खिलाफ केस चलाया जा सकता है। पीड़ित पहलवानों ने पुलिस के सामने आईपीसी 161 के तहत और 164 के बयान तहत अदालत में दिए बयान आपस में मिल गए हैं। यानी महिला पहलवानों ने कोर्ट में वहीं बयान दिए हैं जो उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराते समय पुलिस के सामने दिए थे।  दोनों पीड़िताओं के कोच। पुलिस ने इनको चार्जशीट में घटना का प्रत्यक्षदर्शी माना है।
-22 हियरसे के बयान।
-डब्ल्यूएफआई की ओर से दिए गए छह फोटो।
-महिला पहलवानों की ओर से ई-मेल कर पुलिस को दिए गए फोटो।
-कुछ जगहों की मोबाइल लोकेशन।

Leave a Reply

Next Post

इसरो के पूर्व अध्यक्ष माधवन नायर ने जताई उम्मीद, कहा- चंद्रयान-3 मिशन हर तरह से सफल होना चाहिए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 जुलाई 2023। अनुभवी अंतरिक्ष वैज्ञानिक जी माधवन नायर ने गुरुवार को कहा कि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 मिशन हर तरह से सफल होना चाहिए ताकि भारत अंतरिक्ष अन्वेषण में एक बड़ा मील का पत्थर पार कर सके। उन्होंने चंद्रमा की सतह पर नियोजित सॉफ्ट […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं