फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाती की बॉलीवुड में धांसू एंट्री, अजय-अमिताभ की फिल्म में करेंगे काम

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंटरनेट की दुनिया में सेंसेशन बन चुके कैरी मिनाती अब बॉलीवुड में तहलका मचाने को तैयार हैं। जी हां, फेमस यूट्यूबर कैरी मिनाती फिल्मी दुनिया में एंट्री लेने वाले हैं।

दरअसल, खबर है कि उन्हें अजय देवगन-अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म मेडे ऑफर हुई है। इसमें अजय नागर एक अहम भूमिका निभाने वाले हैं। इस बारे में बात करते हुए कैरी मिनाती कहते हैं कि, ‘मैं पूरी तरह से रोमांचित हूं और फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियों के साथ काम करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इस ब्रांड न्यू एडवेंचर का हिस्सा बनने और अभिनय के बारे में नया सीखने के लिए उत्सुक हूं।’ 

सोशल मीडिया की दुनिया में लोकप्रियता हासिल करने के बाद फिल्मों में हाथ आजमाने का कारण पूछने पर कैरी ने कहा, ‘इससे पहले भी मुझे कई फिल्मों के ऑफर मिले थे, लेकिन मैं इस परियोजना का हिस्सा बनने के लिए सहमत हो गया, क्योंकि मुझे इसमें खुद का किरदार निभाना है, जो मैं असल जिंदगी में हूं। मुझे याद ही कि जब मैं छोटा था, तो मेरे माता-पिता हमेशा सोचते थे कि मैं बड़ा होकर एक अभिनेता बनूंगा। आप देख रहे हैं कि अभिनय कुछ ऐसा है जो मुझे स्वभाविक रूप से संगीत की तरह आता है, इसलिए यह वास्तव में मेरे लिए कोई रॉकेट साइंस नहीं है।’ 

कैरी मिनाती की बात से ये तो साफ है कि फिल्म में भी कैरी सोशल मीडिया सेंसेशन का किरदार निभाएंगे। वैसे उनका असली नाम अजय नागर है, लेकिन लोग उन्हें कैरी मिनाती के तौर पर जानते हैं।

बात इस फिल्म की करें तो अजय देवगन ही इसे डायरेक्ट और प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म से अजय और अमिताभ सात साल बाद पर्दे पर साथ नजर आएंगे। आखिरी बार दोनों को सत्याग्रह में देखा गया था। इन दोनों के अलावा फिल्म में रकुल प्रीत, अंगिरा धर और आकांक्षा सिंह भी अहम किरदार में होंगी। वहीं यह फिल्म अगले साल यानी 29 अप्रैल 2022 में रिलीज होगी। 

Leave a Reply

Next Post

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर श्रोताओं के सवालों के देंगे जवाब

शेयर करे‘हमर ग्रामसभा’ की 21वीं कड़ी का प्रसारण 20 दिसम्बर को इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 19 दिसम्बर 2020 । पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 20 दिसम्बर को प्रसारित होने वाले ‘हमर ग्रामसभा’ कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक