सलमान के घर फायरिंग केस : खुदकुशी करने वाले आरोपी के शव को लेने से परिवार का इंकार, लगाया हत्या का आरोप

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 03 मई 2024। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस के आरोपी अनुज थापन  ने लॉकअप में खुदकुशी कर ली. अब खबर ये आ रही है कि उसके परिवार वालों ने शव लेने से इनकार कर दिया है. परिवार का कहना है कि अनुज ने खुदकुशी नही की है, उसकी हत्या की गई है. अनुज के नाना जशवंत सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस उन पर शव लेने के लिए दबाव बना रही है. नाना का कहना है कि पुलिस शव को फ्लाइट से ले जाने का प्रलोभन दे रही है, लेकिन हम शव तब तक नही लेंगे जब तक मामले में एफआईआर दर्ज नही होती। अनुज के नाना ने कहा कि हम चाहते हैं कि इसकी सीबीआई जांच हो. उनका कहना है कि शव के गले में जिस तरह का निशान है वो फंदे से नही बल्कि गला घोंटने से होता है. अगर फांसी लगाई होती तो V shape का निशान होता. वहीं अनुज के मामा का कहना है कि हम विश्नोई हैं इसलिए हमें फंसाने की कोशिश हो रही है. अनुज के वकील ने भी आरोप लगाया कि पुलिस मामले में परिवार और उनपर भी दबाव बनाने की कोशिश में है. पुलिस तो रात में ही शव ले जाने के लिए दबाव बना रही थी. पुलिस की ये जल्दबाजी ही शक पैदा कर रही है।

सलमान खान  के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी अनुज थापन ने आत्महत्या कर ली. अनुज पर सलमान के मुंबई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट   के बाहर 14 अप्रैल को गोलीबारी को अंजाम देने वाले दो हमलावरों को हथियार मुहैया कराने का आरोप था. उसे मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था. अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई स्थित पुलिस आयुक्तालय परिसर में अपराध शाखा की इमारत है जिसकी पहली मंजिल पर बने हवालात के शौचालय में थापन ने चादर का फंदा बना कर फांसी लगा ली. खुदकुशी के इस मामले से पुलिस सवालों के घेरे में आ गई।

Leave a Reply

Next Post

टीबीओ टेक लिमिटेड का आईपीओ 8 मई 2024 को खुलेगा 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 04 मई 2024। टीबीओ टेक लिमिटेड  बुधवार, 08 मई, 2024 को इक्विटी शेयरों की प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश के लिए बोलियां खोलेगा। यह ऑफर शुक्रवार 10 मई, 2024 को बंद हो जाएगा। एंकर निवेशक बोली की तारीख मंगलवार 07 मई, 2024 को होगी। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं