रेडियो वार्ता ’लोकवाणी’ की दसवीं कड़ी में ’समावेशी विकास-आपकी आस’ विषय पर मुख्यमंत्री ने साझा किए अपने विचार

indiareporterlive
शेयर करे

कोरोना काल में फेस मास्क और फेस शील्ड के उपयोग की अपील  

कोविड केयर सेंटर से भी लोग जुड़े लोकवाणी कार्यक्रम से

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरिया 13 सितंबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 10वीं कड़ी के प्रसारण में आज ’समावेशी विकास-आपकी आस’ विषय पर बात की गई। लोकवाणी के प्रसारण को जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों सहित आम जनता ने बड़ी उत्सुकता के साथ सुना। इसके साथ ही बैकुण्ठपुर स्थित कोविड केयर सेंटर और नगर पालिक परिषद शिवपुर-चरचा स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल से भी लोग लोकवाणी कार्यक्रम से जुड़े।  

रेडियो वार्ता ’लोकवाणी’ की दसवीं कड़ी में ’समावेशी विकास-आपकी आस’ विषय पर अपने विचार साझा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि समाज के जो लोग चाहे वे छोटे किसान हों, खेतिहर मजदूर हों, वनोपज पर आश्रित रहने वाले वन निवासी तथा परंपरागत निवासी हों, चाहे कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवार की महिलाएं हों, बुनकर, शिल्पकार, वनोपज के जानकार, ऐसे सभी लोगों की आजीविका और बेहतर आमदनी की व्यवस्था करना ही समावेशी विकास का मूलमंत्र है। देश और प्रदेश की आर्थिक- सामाजिक समस्याओं का समाधान, समावेशी विकास से ही संभव है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकवाणी कार्यक्रम में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही कोरोना काल की आपदा में मिलकर हिम्मत का परिचय देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सावधानी और साहस से यह दौर भी निकल जाएगा। राज्य में ज्यादातर व्यक्ति एसिम्टोमेटिक श्रेणी के आ रहे हैं। इसको लेकर भी भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन फेस मास्क और फेस शील्ड के महत्व को समझें। हाथ साफ करने के लिए साबुन-पानी, सेनेटाइजर का उपयोग करें। भीड़ से बचें। एसिम्टोमेटिक मरीजों के होम आइसोलेशन की सुविधा भी नियमानुसार उपलब्ध है। लगातार समीक्षा और सुधार से स्थितियों को बेहतर किया जा रहा है। टेलीमेडिसिन परामर्श केन्द्र के माध्यम से पूर्ण जानकारी, उपचार हेतु मार्गदर्शन व दवाईयॉ उपलब्ध कराने की सुविधा भी दी है। संकट अभी टला नहीं है। सावधानी जरूरी है।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को 901 करोड़ रुपए की योजनाओं की दि सौगात,एलपीजी पाइपलाइन परियोजना और बॉटलिंग संयंत्रों का किया उद्घाटन,रघुवंश प्रसाद को किया याद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 13 सितम्बर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार को आज 901 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दिए। पीएम मोदी ने आज बिहार में एक एलपीजी पाइपलाइन परियोजना और बॉटलिंग संयंत्रों का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि बिहार में जल्द विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां