अनीता हसनंदानी ने मां बनने के बाद एक्टिंग छोड़ने की खबरों को किया खारिज, बोलीं धमाकेदार होगी वापसी..ये अंत नहीं है

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 जून 2021। टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की एक्टिंग करियर को लेकर पिछले कई दिनों से ये दावा किया जा रहा था कि वह एक्टिंग हमेशा के लिए छोड़ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट में चर्चा थी कि अपने बेटे की परवरिश और परिवार के वह एक्टिंग छोड़ने वाली हैं। अब एक्ट्रेस ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हसनंदानी ने कहा कि उनके एक इंटरव्यू में उनके कहने का गलत मतलब निकाला गया है जबकि वह काम पर लौटना चाहती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि जब भी उनकी वासपी होगी वह काफी धमाकेदार होगी। 

अभी अनीता अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं

अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी इस साल फरवरी में माता-पिता बने हैं। अनीता ने अपने बेटे आरव को जन्म फरवरी में दिया है। इनदिनों अनीता अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं, जिसकी झलक आए दिन सोशल मीडिया के जरिए देखने को मिलती रहती है।

फैंस ने भेजे अनीता को स्क्रीनशॉट

अनीता एक्टिंग करियर छोड़ने की बात पर कहती हैं, ‘मुझे फैंस के बहुत सारे स्क्रीनशॉट मिले, जिसमें लिखा था, ”हे भगवान आप एक्टिंग छोड़ रही हैं” । हालांकि मैं स्पष्ट रूप से कह चुकी हूं कि ऐसा नहीं हैं। फिर भी टीवी या फिल्म इंडस्ट्री में मेरी वापसी कब होगी इस बारें में मैं कोई सटीक जानकारी नहीं दे सकती। फिलहाल आरव (बेटा)  मेरी प्राथमिकता है। मैं जब तैयार हो जाऊंगी तो काम शुरू कर दूंगी। अनीता आगे बताती हैं कि उन्होंने कभी ये नहीं कहा कि वह इंडस्ट्री छोड़ रही हैं हालांकि, इस बारें में मैंने जो कुछ कहा वह अभी मेरा बेबी है। इससे पहले मैंने ब्रेक की बात कही थी ना की छोड़ने की।

Leave a Reply

Next Post

कलकत्ता हाई कोर्ट में ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई 24 जून तक टली

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 18 जून 2021।  कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई 24 जून के लिए टाल दी. हाई कोर्ट ने अपने शुक्रवार के निर्देश दिया कि मामले को अगले गुरुवार को सूचीबद्ध किया जाए. इस […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल