DGP और CRPF अफसरों ने दो शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में हुई थी शहादत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर 24 जून 2024। । नक्सलियों द्वारा सुकमा में किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए जवानों को करणपुर कोबरा बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा सहित पुलिस और सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों ने शहीदों को अंतिम सलामी देते हुए श्रद्धांजलि दी. बता दें कि सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके में रविवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दिया था. जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक सिलगेर में स्थित सुरक्षा कैंप से 201 कोबरा वाहिनी की एडवांस पार्टी का मुव्हमेंट आर0ओ0पी0 ड्यूटी के दौरान ट्रक और मोटर सायकल से कैंप टेकलगुडे़म की ओर जा रहा था. इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया. आईईडी की चपेट में 201 कोबरा वाहिनी का 01 ट्रक आ गया. जिसमें सवार चालक और सहचालक जवान मौके पर शहीद हो गए. शहीद जवान विष्णु आर केरल के तिरुवनंतपुरम और शहीद शैलेन्द्र उत्तर प्रदेश के कानपुर के निवासी है. फिलहाल गार्ड ऑफ ऑनर के बाद शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके गृह प्रदेश के लिए रवाना कर दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

सीजी के डिप्टी सीएम ने एमपी के मुख्यमंत्री से की मुलाकात: करीब एक घंटे तक हुई चर्चा, अरुण साव ने दोनों राज्यों में नक्सल समस्या को लेकर कही ये बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सीएम हाउस में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात की है। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव रविवार को मध्य प्रदेश पहुंचे। कल उन्होंने मुख्यमंत्री नवलय […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'