रोनाल्डो सऊदी प्रो लीग के एक सीजन में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बने, इस खिलाड़ी को पीछे छोड़ा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 मई 2024। स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और वह सऊदी प्रो लीग के एक सीजन में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोनाल्डो ने अल इतिहाद के खिलाफ अल नासर के अंतिम मुकाबले में यह उपलब्धि हासिल की। रोनाल्डो ने अल इतिहाद के खिलाफ मुकाबले में दो गोल किए जो उनका इस लीग के मौजूदा सीजन में 34वां और 35वां गोल था। इसी के साथ रोनाल्डो ने सीजन का समापन रिकॉर्ड बनाकर किया। 

अल नासर की जीत में रोनाल्डो ने निभाई भूमिका
रोनाल्डो ने अपने दो गोल के दम पर अल नासर की जीत में अहम भूमिका निभाई। रोनाल्डो ने अल इतिहाद के खिलाफ पहले हॉफ के स्टॉपेज समय (45+3 मिनट) में इस मैच का अपना पहला गोल दागा। इसके बाद रीयल मैड्रिड और मैनचेस्टर यूनाईटेड के इस पूर्व खिलाड़ी ने 69वें मिनट में हेडर के जरिये अपना दूसरा गोल किया। इसके साथ ही वह सऊदी प्रो लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो के दो गोल की मदद से अल नासर ने अल इतिहाद को 4-2 से हराया। इस तरह रोनाल्डो की टीम ने 34 मैचों में 26 जीत के साथ 82 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान रहकर सीजन का समापन किया। अल हिलाल 34 मैचों में 31 जीत के साथ 96 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर रहा। 

रिकॉर्ड तोड़ने के बाद रोनाल्डो ने इस तरह दी प्रतिक्रिया
सऊदी प्रो लीग के एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने के बाद रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये अपनी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, मैं रिकॉर्ड के पीछे नहीं भागता, रिकॉर्ड मेरे पीछे भागते हैं। 

अब्देराजाक हमदल्लाह को पीछे छोड़ा
रोनाल्डो ने सऊदी प्रो लीग में सर्वाधिक गोल करने के मामले में मोरक्को के अब्देराजाक हमदल्लाह को पीछे छोड़ा। अब्देराजाक हमदल्लाह ने 2018-19 सीजन में कुल 34 गोल किए थे, लेकिन पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो ने इस हमदल्लाह को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोनाल्डो दिसंबर 2022 में इस लीग से जुड़े थे। रोनाल्डो पुरुष अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 206 मैच खेले हैं और रोनाल्डो के नाम रिकॉर्ड 128 गोल हैं।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय टीम के कोच पद के लिए आवेदन की समय सीमा खत्म, अब तक नहीं हुआ नाम का खुलासा, बोर्ड ने साधी चुप्पी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 मई 2024। भारतीय टीम फिलहाल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए न्यूयॉर्क में है। टीम के मौजूदा मु्ख्य राहुल द्रविड़ का कार्यकाल इस वैश्विक टूर्नामेंट के बाद समाप्त हो रहा है और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) […]

You May Like

सोनाक्षी-जहीर के लुक ने खींचा ध्यान....|....मैदान पर टक्कर के बाद फुटबॉलर की मौत....|....भारतीय हॉकी के दिग्गज के घर लाखों की चोरी....|....गूगल का बड़ा फैसला: कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर....|....यूएस मिडटर्म चुनाव नतीजों से बाजार में बहार....|....स्वामित्व योजना: प्रदेश में 87000 करोड़ की संपत्तियों की मुफ्त होगी रजिस्ट्री....|....कार से 5 करोड़ की 286 किलो चांदी जब्त, चालक हिरासत में....|....एसआईआर पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला....|....दिवाली पर काशी को दहलाने की धमकी....|....सीएम योगी बोले- भारत के महान लोकतंत्र को अराजकता व अस्थिरता की आग में झोंकने का हो रहा प्रयास