बीएसएफ को मणिपुर कंबिंग ऑपरेशन में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 13 अक्टूबर 2023। हिंसाग्रस्त मणिपुर में लूटे गए हथियारों की बरामदगी के लिए शुक्रवार सुबह बीएसएफ और मणिपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने पहाड़ी जिला चुराचांदपुर के अंतर्गत जेन क्षेत्र चारोई खुल्लन कंबिंग ऑपरेशन चलाया, जिसमें टीम को बड़ी सफलता मिली। इस दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। संयुक्त अभियान में बीएसएफ के 10 बीएन के करीब 30 जवान और अधिकारी शामिल हुए।

सूत्रों के मुताबिक, हिंसा के दौरान कुछ सशस्त्र बदमाशों द्वारा अत्याधुनिक हथियारों और गोला-बारूद के परिवहन और डंपिंग के संबंध में पक्का खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई गई थी। इसी जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह छह बजे से करीब नौ बजे तक पहाड़ी जिला चुराचांदपुर के अंतर्गत जेन क्षेत्र चारोई खुल्लन कंबिंग ऑपरेशन चलाया, जिसमें टीम को बड़ी सफलता मिली। जानकारी के मुताबिक जहा कंबिंग ऑपरेशन चलाई गई वह स्थान 10 बटालियन बीएसएफ के टीएसी मुख्यालय लोकतक से करीब चार किलोमीर दूर है।

तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद
सूत्रों के मुताबिक एक सयुक्त टीम में एफजीटी बीएसएफ इम्फाल जिसमें 10 बीएन बीएसएफ के अधिकारी और जवान शामिल थे। मोहम्मद रशीद रेजा डीसी (जी) के नेतृत्व में एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। इसमें विष्णुपुर जिले की लोकतक पीएस पुलिस की टीम, बिष्णुपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एलएंडओ) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ओपीएस) के अधिकारी और पुलिस के जवान शामिल थे। टीम ने शुक्रवार सुबह छह बजे से करीब नौ बजे तक सामान्य क्षेत्र चारोई खुल्लन में अभियान चलाया। इस अभियान में बीएसएफ के 30 अधिकारी और जवान शामिल थे।

तलाशी अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। चार राउंड के साथ  32 स्नाइपर राइफल मैगजीन, 7.62 मिमी 90 राउंड (एके श्रृंखला गोला बारूद), एक 303 राइफल, मिमी कार्बाइन बियरिंग की एक मैगजीन, 2 36 एचई हैंड ग्रेनेड, छह 7.62 मिमी एसएलआर गोला बारूद, पांच 33 डेटोनेटर, 45 राउंड 9 मिमी बॉल गोला बारूद, लगभग 35 सेमी. सुरक्षा फ़्यूज़ और एक प्लास्टिक गन पाउडर बरामद किया है। बरामद हथियार और गोला-बारूद बिष्णुपुर जिले के लोकतक पीएस को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

'एशियाई खेलों में पदक विजेताओं से हम जाति नहीं पूछते', आरएसएस महासचिव ने की भेदभाव को खत्म करने की अपील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वडोदरा 13 अक्टूबर 2023। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने गुरुवार को बडोदरा में स्थानीय आरएसएस कार्यकर्ताओं को संबोधित किए। उन्होंने अपने संबोधन में आरएसएस कार्यकर्ताओं से जाति-आधारित भेदभाव को खत्म करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘कोई भी व्यक्ति किसी भी मंदिर […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग