चुनाव चलते रहेंगे, गरिमा बनाए रखें, बजट सत्र से पहले पीएम मोदी का विपक्ष को संदेश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 जनवरी 2022। संसद के बजट सत्र की आज से शुरुआत होने वाली है। पहले दिन आज आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। इसके बाद 1 फरवरी यानी मंगलवार को आम बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इस बीच संसद का सेशन शुरू होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी है। उन्होंने संसद पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव होते रहेंगे, लेकिन सांसद गरिमा को बनाए रखें। यही नहीं पीएम मोदी ने कहा कि यह बात सही है कि बार-बार चुनाव के कारण सत्र भी प्रभावित होते हैं और चर्चाएं भी प्रभावित होती हैं। लेकिन मैं सभी सांसदों से कहूंगा कि चुनाव तो चलते रहेंगे, लेकिन इस बजट सत्र में मौजूद रहें। यदि बजट फलदायी होगा तो फिर पूरा साल हमारे लिए अवसर होगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज की वैश्विक परिस्थिति में भारत के लिए बहुत अवसर मौजूद हैं। विश्व में भारत की आर्थिक प्रगति, भारत में वैक्सीनेशन का अभियान, अपनी खोजी हुई वैक्सीन एक विश्वास पैदा कर रही है। इस बजट सत्र में हमारी ओर से की गई चर्चा दुनिया पर एक छाप छोड़ सकती है। मैं आशा करता हूं कि सभी राजनीतिकल दल औैर सांसद खुले मन से चर्चा करके देश को प्रगति की राह पर ले जाने में मदद करेंगे। यह बात सही है कि बार-बार चुनाव के कारण सत्र भी प्रभावित होते हैं और चर्चाएं भी प्रभावित होती हैं। लेकिन मैं सभी सांसदों से कहूंगा कि चुनाव तो चलते रहेंगे, लेकिन इस बजट सत्र में गरिमा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि यदि बजट फलदायी होगा तो फिर पूरा साल हमारे लिए अवसर होगा। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आम बजट साल का खाता खुलने जैसा होता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के भाषण के साथ ही बजट सेशन की शुरुआत होगी। इसके बाद आज ही आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। इसमें अब तक भारत की ओर से क्या आर्थिक प्रगति की गई और भविष्य के लिए क्या अनुमान है, यह बताया जाता है। इस सर्वे रिपोर्ट में देश के आर्थिक विकास का अनुमान भी बताया जाता है। सर्वे रिपोर्ट में आगामी वित्त वर्ष का भी एक खाका पेश कर दिया जाता है। देश की अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी या फिर धीमी रहेगी, इसकी जानकारी दी जाती है। इसके अलावा सर्वे में सरकार को कुछ सिफारिशें भी दी जाती हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीने में जलन से हैं परेशान, तो ये घरेलू उपाय अपनाएं, कुछ ही देर में मिलेगी चैन की राहत

शेयर करेवैसे तो सीने में जलन एक आम समस्या बन गई है. जिसका सामना हर किसी को करना पड़ता है. दरअसल यह समस्या आमतौर पर तब होती है, जब लोग ज्यादा मसालेदार या तला हुआ भोजन करते हैं. वहीं, पेट में एसिड बनने पर भी कई बार सीने में जलन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं