सशस्त्र सेना झंडा दिवस संपन्न

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 7 दिसम्बर 2020। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिला सैनिक बोर्ड बिलासपुर द्वारा कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभाकक्ष में समारोह का आयोजन किया गया।

कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में कलेक्टर ने अपने सम्बोधन में भारतीय सेना और बहादुर सैनिकों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आमजनता से इस अवसर पर अधिक से अधिक राशि दान करने की अपील की। प्रभारी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मनोज केशरिया डिप्टी कलेक्टर ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत एवं ध्वज टंकण किया।  

छत्तीसगढ़ शासन की जंगी इनाम योजना जिसके तहत ऐसे माता पिता जिनका एक मात्र या सभी पुत्र सेना में सेवारत है उन्हें प्रतिवर्ष 5 हजार रूपये की सम्मान राशि प्रदान की जाती है। कलेक्टर ने इस योजना के तहत 6 परिवारों को सम्मान स्वरूप चेक प्रदान किया साथ ही तीन पूर्व सैनिकों की विधवाओं को 15-15 हजार रूपये की सहायता राशि दाह संस्कार अनुदान के रूप में प्रदान किया। कल्याण संयोजक मेजर शिवेंद्र नारायण पाण्डेय ने आभार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त कलेक्टर बी.एस. उइके, सुश्री जया जैन, पुरूषोत्तम कुमार चन्द्रा तथा सैनिकों के परिवारजन के साथ-साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

दाई-दीदी मोबाईल क्लिनिक योजना से महिलाओं को ईलाज में मिली सहूलियत

शेयर करेअब बिना किसी झिझक के महिला चिकित्सकों को बता रही हैं अपनी समस्या इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 7 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत बिलासपुर में पायलट आधार पर महिलाओं के लिए विषेष दाई-दीदी क्लिनिक योजना षुरू की गयी  है। यह योजना गरीब महिलाओं के लिए […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल