दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज में हराने के बाद जमकर नाची टीम इंडिया, ड्रेसिंग रूम में उड़ाए तौलिए

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2022। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज के बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी हरा दिया। उसने मंगलवार (11 अक्तूबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेहमान टीम को सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें टीम के ज्यादातर खिलाड़ी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें धवन सबसे आगे हैं। खिलाड़ियों ने मशहूर गायक दलेर मेहंदी के गाने ‘बोलो ता रा रा रा’ पर ठुमके लगाए। धवन के साथ कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज के स्टेप्स ने लोगों के दिल जीत लिए। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई टेबल पर चढ़कर डांस कर रहे थे।

खिलाड़ियों ने तौलिए उड़ाए
डांस के दौरान खिलाड़ी तौलिए उड़ाते हुए नजर आए। पीछे खड़े खिलाड़ियों ने आगे की ओर तौलिया फेंका। धवन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- जीत के बोलो तारा रा रा। टीम इंडिया ने इससे पहले जिम्बाब्वे में सीरीज जीतने के बाद जमकर डांस किया था। तब ‘काला चश्मा’ गाने पर शुभमन गिल के अंदाज ने लोगों का दिल जीता था।

मैच में क्या हुआ?
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 100 रन का लक्ष्य रखा था और टीम इंडिया ने 19.1 ओवर में तीन विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने चार विकेट झटके। टीम इंडिया 12 साल बाद दक्षिण अफ्रीका से अपने घर में कोई वनडे सीरीज जीती है।

इस मैच में डेविड मिलर ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की और अफ्रीका पहली टीम बनी, जिसने तीन मैचों की वनडे सीरीज में तीन अलग-अलग कप्तान मैदान में उतारे हैं। पहले मैच में तेम्बा बावुमा, दूसरे मैच में केशव महाराज और तीसरे मैच में डेविड मिलर ने दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की।

Leave a Reply

Next Post

 गोवा में मिग 29K लड़ाकू विमान क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2022। गोवा में एक मिग 29के लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है। गोवा तट पर नियमित उड़ान के दौरान यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पायलट बाहर निकलने में कामयाब हो गया, जिससे उसकी जान […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल