अमेरिका ने पन्नू हत्या साजिश मामले में भारत को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा-साथ मिलकर कर रहे हैं काम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वाशिंगटन 21 मार्च 2024। अमेरिका अपनी धरती पर खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए भारत सरकार के साथ काम कर रहा है। बाइडन प्रशासन ने यह जानकारी दी। पिछले साल नवंबर में संघीय अभियोजकों ने पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में शामिल होने का आरोप भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर लगाया गया था। पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने आरोप लगाया था कि गुप्ता एक भारतीय सरकारी कर्मी के साथ काम कर रहा था और न्यूयार्क शहर में रहने वाले पन्नू की हत्या करने के लिए एक कातिल को एक लाख अमेरिकी डॉलर देने पर राज़ी हुआ था।

आरोपों की तफ्तीश के लिए भारत पहले ही एक जांच समिति गठित कर चुका है। कांग्रेस (संसद) की एक सुनवाई के दौरान दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने संसद की विदेश मामलों की समिति के सदस्यों से बुधवार को कहा, “यह अमेरिका और भारत के बीच एक गंभीर मुद्दा है। न्याय विभाग ने आरोप लगाया है कि भारत सरकार में काम करने वाले किसी व्यक्ति के इशारे पर एक भारतीय नागरिक ने अमेरिकी धरती पर एक अमेरिकी नागरिक की हत्या का प्रयास किया है।” उन्होंने कहा, “हमने प्रशासन में इसे गंभीरता से लिया है और इसे भारत के साथ उच्चतम स्तर पर उठाया है।

लू ने कहा, “हम इस समय भारत के साथ काम कर रहे हैं ताकि भारत को इस भयावह अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। भारत ने स्वयं घोषणा की है कि उन्होंने इस मामले को देखने के लिए एक जांच समिति बनाई है।” उन्होंने कहा, “हमने उनसे जल्दी और पारदर्शी तरीके से काम करने के लिए कहा है ताकि इंसाफ सुनिश्चित हो सके।” लू इस सुनवाई में मिनेसोटा से कांग्रेस के सदस्य डीन फिलिप्स के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। फिलिप्स ने पूछा था कि रूस में एलेक्सी नवलनी की हत्या के बाद 500 से ज्यादा लोगों पर जिस तरह से प्रतिबंध लगाए गए थे, क्या वैसे ही प्रतिबंध पन्नू की हत्या करने की साजिश में शामिल लोगों पर भी लगाने पर विचार किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

लागू होने के अगले ही दिन सुप्रीम कोर्ट ने फैक्ट चेक यूनिट की अधिसूचना पर लगाई रोक, बताई ये वजह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 मार्च 2024। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र सरकार की उस अधिसूचना पर रोक लगा दी है, जिसमें फैक्ट चेक यूनिट लागू करने का आदेश जारी किया था। सरकार के इलेक्ट्रोनिक्स और आईटी मंत्रालय ने 20 मार्च को ही आईटी (संशोधन) कानून […]

You May Like

500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका....|....गिधवा में पहुंचे विदेशी प्रवासी पक्षी, अभयारण्य घोषित करने की मांग....|....चेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी....|....विभागीय जांच के बिना कर्मचारी को नहीं दे सकते दंड....|....डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई....|....ओबीसी आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रिजल्ट नहीं....|....बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया....|....अर्नब कमजोर, फिर भी एमपी में क्यों हो रही बारिश?....|....एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन....|....वोट चोरी से सत्ता हथियाने वाली भाजपा और ज्ञानेश कुमार एक ही सील के चट्टे बट्टे, दोनों एक दूसरे को बचा रहे