केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: आर्यन एवियेशन पर लापरवाही का केस दर्ज

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गौरीकुंड 16 जून 2025। केदारनाथ के पास रविवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे के संबंध में उत्तराखंड सरकार ने आर्यन एवियेशन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है । गौरीकुंड और त्रियुगीनारायण के बीच गौरीमाई खर्क के जंगलों में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण हुई दुर्घटना में, हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी सात यात्रियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी । रुद्रप्रयाग पुलिस ने बताया कि आर्यन एवियेशन के एकाउंटेबल मैनेजर कौशिक पाठक तथा मैनेजर विकास तोमर के खिलाफ सोनप्रयाग पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और वायुयान अधिनियम 134 की धारा 10 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस ने बताया कि फाटा में तैनात राजस्व उप निरीक्षक राजीव नखोलिया द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया । शिकायत में कहा गया है कि आर्यन एवियेशन को 15 जून को हेलीकॉप्टर संचालन हेतु सुबह छह से सात बजे तक का प्रथम स्लॉट आवंटित किया गया था जबकि यह दुर्घटना उससे पहले ही सुबह साढ़े पांच बजे हुई है । इसके अलावा, सुबह से ही आसमान में बादल और धुंध छाए होने के बावजूद हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने से पहले मौसम की स्थिति को नहीं जांचा गया।

शिकायत में कहा गया है कि इस संबंध में डीजीसीए एवं यूकाडा द्वारा जारी दिशानिर्देशों की अनदेखी की गयी जबकि कंपनी के मैनेजर यह भली—भांति जानते थे कि ऐसा करने से यात्रियों के जानमाल की क्षति हो सकती है । शिकायत के अनुसार, ऐसा करके आर्यन कंपनी और उसके मैनेजरों ने अपने दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही बरती जिसके कारण दुर्घटना हुई और उसमें सात लोगों की मृत्यु हो गयी । 

Leave a Reply

Next Post

6 दिन तक बारिश की संभावना, इन राज्यों में 16, 17, 18, 19, 20, 21 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 जून 2025। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 20 जून तक देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, दक्षिण और मध्य भारत के कई राज्य इसकी चपेट में रहेंगे। कुछ क्षेत्रों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल