6 दिन तक बारिश की संभावना, इन राज्यों में 16, 17, 18, 19, 20, 21 जून तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जून 2025। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी 20 जून तक देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत, पूर्वोत्तर, दक्षिण और मध्य भारत के कई राज्य इसकी चपेट में रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में रेड और ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है।

उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 16 से 21 जून तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में कई स्थानों पर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के बीच तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश में 18 से 20 जून तक तेज बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी 19 से 20 जून के बीच भारी बारिश की संभावना है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मौसम की स्थिति

पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18 से 20 जून तक भारी बारिश और आंधी की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी 18 से 20 जून के बीच भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का आज राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा अंतिम संस्कार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 16 जून 2025। अहमदाबाद विमान हादसे में दुखद रूप से अपनी जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आज शाम राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनके निधन के दुख में गुजरात सरकार ने आज एक दिन […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक