अतिक्रमणकारियों को फौरी राहत, मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास चलाए जा रहे विध्वंस अभियान पर 10 दिन की रोक

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 अगस्त 2023। सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास अतिक्रमण करने वालों को फौरी राहत दी। शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास बने बने कथित अवैध निर्माण को ढहाने के रेलवे के अभियान पर बुधवार को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। अदालन ने अतिक्रमण हटाने के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे ध्वस्तीकरण अभियान पर 10 दिनों के लिए रोक लगा दी।

उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने इस मामले में केंद्र और अन्य को नोटिस जारी किया। पीठ ने कहा, परिसर के संबंध में दस दिन के लिए यथास्थिति बनी रहने दी जाए। इसे एक सप्ताह बाद के लिए सूचीबद्ध करें। याचिकाकर्ता याकूब शाह की ओर से पेश वकील ने पीठ को बताया कि सौ मकान गिरा दिए गए हैं। उन्होंने कहा, 70-80 मकान बचे हैं। हर चीज निष्फल हो जाएगी। अभियान ऐसे दिन चलाया गया जब उत्तर प्रदेश में अदालतें बंद थीं। यह मामला कृष्ण जन्मभूमि के निकट बने मकानों के ध्वस्तीकरण से जुड़ा है।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस ने आप के साथ गठबंधन पर नहीं खोले पत्ते, दिल्ली को लेकर शीर्ष नेताओं ने बनाई रणनीति

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 अगस्त 2023। कांग्रेस ने दिल्ली में बूथ स्तर तक संगठन मजूबत करने के लिए अभियान चलाने का फैसला लिया है। पार्टी उदयपुर नवसंकल्प शिविर के प्रस्ताव के अनुसार संगठन का विस्तार कर जनता से संवाद करेगी। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने बुधवार […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही