पंजाब सरकार केजरीवाल-सिसोदिया का प्रचार करने के लिए जनता के पैसे का दुरुपयोग कर रही: भाजपा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 08 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपने नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया का प्रचार करने के लिए जनता के धन का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा ने दोनों को दिल्ली से ‘राजनीतिक रूप से बहिष्कृत’ व्यक्ति करार दिया। भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने सरकारी स्कूलों में सुधार के उद्देश्य से राज्य सरकार की शिक्षा क्रांति के नाम पर घोटाले का आरोप लगाने वाली रिपोर्ट का हवाला दिया। चुघ ने एक बयान में कहा, ‘‘एक बहुत ही परेशान करने वाला घोटाला सामने आ रहा है, जिसमें केजरीवाल और सिसोदिया की तस्वीर वाली उद्घाटन पट्टिकाओं और 10,000 से अधिक स्कूलों में पहले ही पूर्ण हो चुके या छोटे नवीनीकरण कार्यों के लिए समारोह आयोजित करने पर 20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं।” दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ की हार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि दिल्ली से बहिष्कृत दो लोगों का प्रचार करने के लिए आप सरकार जनता के धन का दुरुपयोग कर रही है।

भाजपा नेता ने जोर देकर कहा कि यह चौंकाने वाला एक शर्मनाक मामला है कि पंजाब की लचर शिक्षा अवसंरचना में सार्थक सुधार पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय आप सरकार आत्म-प्रशंसा और प्रचार ‘स्टंट’ में लिप्त है। चुघ ने आरोप लगाया कि यह पूरा अभियान ‘नामपट्ट घोटाला’ से कम नहीं है, जिसका उद्देश्य पंजाब के बच्चों के हितों की सेवा करने के बजाय जमानत पर बाहर आए आप नेताओं का प्रचार करना है। उन्होंने पट्टिकाओं पर खर्च किए गए 20 करोड़ रुपये की उच्च स्तरीय लेखापरीक्षा और जांच कराने की मांग की और कार्यक्रम को तत्काल रोकने का आह्वान किया। 

Leave a Reply

Next Post

'अब केंद्र सरकार के खिलाफ निकालें जन आक्रोश यात्रा', महंगाई को लेकर डीके शिवकुमार ने भाजपा पर कसा तंज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 अप्रैल 2025। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क और रसोई गैस की कीमतें बढ़ाने के बाद कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा इकाई को […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं