मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, बोला- पुलिस ने मुझे दो दिन पहले उठाया… खेतों में भगाया, फिर गोली मारी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बदायूं 28 जून 2025। बदायूं के उसहैत थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसके खिलाफ लूट, चोरी समेत 13 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसहैत थाना पुलिस शुक्रवार रात किशनी खेड़ा गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। सीओ का कहना है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई। उससे वह घायल होकर गिर गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपी के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज 
बदमाश ने अपना नाम कदीर पुत्र शकील निवासी हरेंडी थाना उसहैत बताया। पुलिस ने बदमाश का आपराधिक इतिहास खंगाला तो उसके खिलाफ आपराधिक 13 मुकदमे दर्ज निकले। जिसमें लूट, चोरी गैंगस्टर जैसे मामले शामिल है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक बाइक, तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बदमाश बोला- पुलिस ने दो दिन पहले उठाया था 
जिला अस्पताल में भर्ती घायल बदमाश कदीर ने बताया कि पुलिस उसे दो दिन घर से पहले उठाकर ले गई थी। दो दिन तक छिपाकर रखा। खेतों में दौड़ाया। इसके बाद उसके पैर में गोली मार दी। वहीं पुलिस का दावा है कि बदमाश ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग की थी। इसके बाद मुठभेड़ में उसे गोली लगी है।  

Leave a Reply

Next Post

टायर में हवा कम होने का शक, रांची में रोकना पड़ा इंडिगो विमान; सड़क मार्ग से भेजे गए पटना के यात्री

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 28 जून 2025। झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर एक इंडिगो फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से ग्राउंड कर दिया गया। फ्लाइट कोलकाता से रांची होकर पटना और फिर लखनऊ जाने वाली थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर आरआर मौर्य ने बताया कि फ्लाइट के […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग