पान मसाला के मालिक की बहू की आत्महत्या के मामले में हुआ बड़ा खुलासा- पति और सास पर दर्ज हुआ केस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 नवंबर 2025। दिल्ली के वसंत विहार इलाके में कमला पसंद पान मसाला कारोबारी कमल किशोर चौरसिया की बहू की आत्महत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कारोबारी की बहू दीप्ति के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इस नोट और परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने उनके पति और सास के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पति और सास पर लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कमरे से बरामद हुए सुसाइड नोट में यह लिखा हुआ था कि आत्महत्या करने के लिए पति हरप्रीत चौरसिया और उनकी मां (सास) ने उकसाया है। इसके चलते दोनों के खिलाफ BNS की धारा 108/3(5) (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पति- पत्नी में लंबे समय से चल रही थी अनबन

दीप्ति के कमरे से बरामद नोट में लिखा था कि “अगर रिश्ते में प्यार और विश्वास नहीं है तो जिंदगी का क्या मतलब है?” दूसरी ओर दीप्ति के मायके वालों ने पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन और मनमुटाव होने का दावा किया है। दीप्ति के भाई ऋषभ ने मीडिया को बताया कि उनकी बहन और हरप्रीत के बीच लगातार झगड़े होते थे। उन्होंने दावा किया कि हरप्रीत का कथित तौर पर अफेयर चल रहा था और दीप्ति को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था।

ऋषभ के अनुसार पिछले साल भी मारपीट और अफेयर की शिकायत के बाद वे दीप्ति को मायके ले आए थे, लेकिन ससुराल वालों के आश्वासन के बाद उन्हें वापस भेजा गया था। हाल ही में दीप्ति ने उन्हें फिर से पति के अफेयर के बारे में बताया था। पुलिस अधिकारियों के हवाले से कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि दोनों पति-पत्नी झगड़ों के कारण अलग-अलग घरों में रह रहे थे। पुलिस को दीप्ति से जुड़ी एक डायरी भी मिली है। इसमें दोनों पति- पत्नी के बीच होने वाले झगड़ों का जिक्र था।

ससुराल पक्ष ने आरोपों को नकारा

 कमला पसंद के मालिक कमल किशोर चौरसिया के पारिवारिक वकील राजेंद्र सिंह ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये दावे पूरी तरह से झूठे हैं। वकील ने कहा कि नोट में किसी भी व्यक्ति का नाम लेकर कोई आरोप नहीं लगाया गया है और वे आत्महत्या के कारण से अनजान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहा है। दीप्ति चौरसिया और हरप्रीत चौरसिया की शादी 2010 में हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

नेशनल हेराल्ड: अदालत ने ईडी के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के मामले में आदेश 16 दिसंबर तक टाला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 नवंबर 2025। दिल्ली की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में दायर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप पत्र पर संज्ञान लेने के संबंध में अपना आदेश शनिवार को टाल दिया। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने आदेश सुनाए जाने की तारीख 16 दिसंबर […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां