महादेव घाट होगा आकर्षण का केन्द्र : किड्स प्ले ग्राउंड, फाउन्टेन, फुडपार्क और विद्युत साज-सज्जा करेगी सैलानियों को आकर्षित

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 दिसम्बर 2020। महादेव घाट एनीकट परिक्षेत्र को यहां आने वाले सैलानियों और आगान्तुकों के लिए आकर्षक बनाने के लिए निर्माण और विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ 30लाख 41 हजार रूपए खर्च किए जाएंगे। दुर्ग एवं रायपुर जिले के अंतर्गत एनीकट परिक्षेत्र में बच्चों के लिए किड्स प्ले ग्राउंड, फाउन्टेन एवं प्रकाश आकर्षक साज-सज्जा युक्त शानदार गार्डन बनाया जाएगा। यहां पर पार्किंग फूड जोन, स्ट्रीट लाईट एवं दोनों तरफ लेण्ड स्केपिंग युक्त एफ्रोच रोड़ का भी निर्माण कराया जाएगा। इसी तरह खारून नदी के दोनों तटों को जोड़ने के लिए सस्पेशन ब्रिज बनाने के साथ अन्य कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।

महादेव घाट एनीकट परिक्षेत्र के विकास और निर्माण कार्यों को कराने के लिए राज्य शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से मुख्य अभियंता महानदी परियोजना जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली-यूपी-पंजाब-हरियाणा में दिखा व्यापक असर जानें क्या है भारत बंद का असर

शेयर करेसड़कें जाम, कहीं चले पत्थर, कहीं आगजनी इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 दिसंबर 2020। कृषि कानून के विरोध में आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है।सुबह से ही अलग-अलग राज्यों में इसका व्यापक असर दिख रहा है। किसानों के समर्थन में देश के कई बड़े राजनीतिक दल भी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल