हिंदी विश्‍वविद्यालय में स्‍वच्‍छोत्‍सव का हुआ शुभारंभ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वर्धा 19 सितंबर 2025। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय में स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्‍वच्‍छोत्‍सव का शुभारंभ  कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा द्वारा शपथ दिलाने के साथ किया गया। विश्‍वविद्यालय में 17 सितंबर से 2 अक्‍टूबर तक चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत एक दिन एक घंटा एक साथ, एक पेड मॉ के नाम, निबंध, घोषवाक्‍य, पोस्‍टर, रील्‍स, भाषण, नुक्‍कड़ नाटक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान स्‍वच्‍छता लक्ष्‍य इकाई के तहत पवनार आश्रम परिसर तथा धाम नदी के किनारे पर प्रतिदिन श्रमदान एवं साफ सफाई का उपक्रम किया जाएगा। अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. बालाजी चिरडे तथा सह-नोडल अधिकारी जनसंपर्क अधिकारी बी. एस. मिरगे होंगे।

इस अभियान में शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बढ़-चढ़ कर सहभागिता करने की अपील शुभारंभ के अवसर पर कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा ने की है। अभियान के दौरान स्‍वच्‍छता रैली, विद्यापीठ स्‍वच्‍छता एवं सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता, काव्‍यपाठ, स्‍वास्‍थ्‍य जॉच शिविर, छात्रावासों की स्‍वच्‍छता एवं सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, सफाई कर्मचारियों तथा पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन में कार्य करने वाले नागरिकों का सत्‍कार भी आयोजित किया जाएगा। पर्यावरण के अनुकूल खादी  वस्‍त्रों की प्रदर्शनी भी इस अभियान का एक मुख्‍य आकर्षण होंगी। अभियान के सफल संचालन के लिए विश्‍वविद्यालय ने विभिन्‍न समितियों का गठन किया है जिसमें पर्यावरण क्‍लब, राष्‍ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी को भी शामिल किया गया है। इस अभियान में अधिक से अधिक संख्‍या में शामिल होने का आह्वान विश्‍वविद्यालय ने किया है।

Leave a Reply

Next Post

जेन रिसोर्स रीसाइक्लिंग लिमिटेड का ₹1,250 करोड़ का आईपीओ 24 सितंबर को खुलेगा

शेयर करेप्राइस बैंड 220 से 232 रुपए प्रति इक्विटी शेयर (₹2 अंकित मूल्य) तय किया गया है (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 20 सितंबर 2025। जेन रिसोर्स रीसाइक्लिंग लिमिटेड बुधवार, 24 सितंबर, 2025 को अपने इक्विटी शेयरों के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए बोली/प्रस्ताव खोलेगी। 2 रूपये अंकित मूल्य […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ