मुंबई 26/11 : 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले की बरसी पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुं‍बई 26 नवंबर 2023। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को 15 साल पहले आज के ही दिन मुंबई पर हुए आतंकी हमले में आतंकवादियों से लड़ते हुए जान गंवाने वाले शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। बैस और शिंदे ने दक्षिण मुंबई में पुलिस आयुक्त कार्यालय के परिसर में शहीदों के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की, जहां पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। 

बता दें कि आज के दिन आतंकियों ने ताज होटल समेत मुंबई के कई जगहों पर अटैक कर 166 मासूम लोगों की जान ले ली थी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने 9 आतंकियों को मौके पर ही मार गिराया था जबकि एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया था।

 26 नवंबर, 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादी समुद्री मार्ग से मुंबई पहुंचे थे। उनके हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोग मारे गए थे तथा कई अन्य लोग घायल हुए थे। यह हमला 26 नवंबर को शुरू हुआ था और 29 नवंबर तक चला था। इस दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ओबेरॉय ट्राइडेंट, ताजमहल पैलेस एंड टॉवर, लियोपोल्ड कैफे, कामा अस्पताल, नरीमन सामुदायिक केंद्र जैसे स्थानों को निशाना बनाया गया था। अजमल कसाब जिसे जिंदा पकड़ा गया था।  उसे चार साल बाद 21 नवंबर, 2012 को फांसी दे दी गई थी।

Leave a Reply

Next Post

हैदराबाद में बेरोजगारों से मिले राहुल गांधी, कहा- बीआरएस के कारण युवा प्रभावित, हम पूरे करेंगे सपने

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव हैदराबाद 26 नवंबर 2023। पांच राज्यों में से चार राज्यों के विधानसभा चुनाव संपन्न हो गए, अब बचा सिर्फ एक राज्य- तेलंगाना। अब भाजपा-कांग्रेस समेत तमाम राष्ट्रीय राजनीतिक दलों का ध्यान तेलंगाना में केंद्रित हो चुका है। इस बीच राहुल गांधी छात्रों के बीच जा पहुंचे। […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग