अमरोहा दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक करने के दौरान आमने-सामने टकराईं कारें, 4 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अमरोहा 24 दिसंबर 2023। यूपी के अमरोहा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अतरासी मार्ग पर दो कार और एक बाइक की टक्कर हुई। इस जोरदार टक्कर में गांव हाकमपुर के ग्राम प्रधान सहित 3 युवकों की मौत हो गई।  सीओ अंजलि कटारिया के मुताबिक, नोएडा के रजिस्ट्रेशन नंबर की क्रेटा कार अमरोहा से अतरासी की तरफ जा रही थी। कार में प्रधान विशाल के अलावा रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव हाकमपुर के ही राजन, मनोज व अंकित भी सवार थे। हादसा होते ही आसपास के लोगों ने पलटी कार को सीधा किया और चारों को अस्पताल पहुंचाया। जहां विशाल, राजन (30), मनोज (28) को मृत घोषित कर दिया गया। अंकित को हायर सेंटर रेफर किया गया है। विशाल रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह का भतीजा था। मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने कार में फंसे अन्य घायलों को भी कार से निकालकर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। कुछ मृतक लोगों की पहचान हो गई है।

अमरोहा एएसपी राजीव सिंह ने बताया कि अमरोहा अतरासी मार्ग पर एक क्रेटा कार और बाइक सवार में टक्कर हो गई, जिसमें चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शांति व्यवस्था की स्थिति कायम है और पुलिस विधिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। मृतकों की शिनाख्त करने के साथ ही उनके परिवार के लोगों को भी सूचित किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा बोले- जनकपुर और अयोध्या के बीच भारत-नेपाल स्थापित करेंगे सिस्टर सिटी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 दिसंबर 2023। भारत में नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि नेपाल और भारत जनकपुर और अयोध्या के बीच सिस्टर सिटी संबंध स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं। नई दिल्ली में नेपाल दूतावास को चैंबर ऑफ […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल