टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में पाकिस्तान शीर्ष पर, भारत को दूसरा स्थान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2023। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे चक्र की शुरुआत हो चुकी है। 2019 से 2021 के बीच खेले गए पहले चक्र में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। वहीं, 2021-23 के बीच खेले गए दूसरे चक्र के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर ट्रॉफी जीती। अब तीसरा चक्र 2023-25 के बीच में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है और इस चक्र में दक्षिण अफ्रीका को छोड़ हर टीम एक सीरीज खेल चुकी है। टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका की बात करें तो फिलहाल पाकिस्तान की टीम शीर्ष पर बनी हुई है। पाकिस्तान ने दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल कर सभी 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं, भारतीय टीम ने एक सीरीज खेली है और इसमें एक मैच जीतने में सफल रही, जबकि एक मैच बराबरी पर छूटा। इस वजह से 66.67 फीसदी अंक के साथ भारत दूसरे स्थान पर है। 

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच दो मैच की सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी। इसी वजह से कीवी टीम तीसरे और बांग्लादेश चौथे स्थान पर है। दोनों टीमों के पास 50 फीसदी अंक हैं। पांचवें स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैच खेले हैं। इनमें से दो में उन्हें जीत मिली है, जबकि दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच ड्रॉ रहा और कंगारू टीम के पास 30 फीसदी अंक हैं। 

वेस्टइंडीज ने दो मैच खेले हैं और एक मैच ड्रॉ कराया है, जबकि एक में उसे हार मिली है। 16.67 फीसदी अंक के साथ यह टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर है। सातवें स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के पास 15 फीसदी अंक हैं। इंग्लैंड ने दो मैच जीते हैं और दो में उसे हार मिली है। वहीं, एक मैच ड्रॉ रहा है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच और जीत हार की संख्या समान है, लेकिन दोनों टीमों के अंकों में अंतर की वजह पेनल्टी के अंक हैं। ऑस्ट्रेलिया पर 10 पेनल्टी अंक हैं, जबकि इंग्लैंड पर पेनल्टी के 19 अंक हैं और एक बार फिर यह टीम टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका की रेस से बाहर चल रही है।

श्रीलंका ने दो मैच की सीरीज पाकिस्तान के साथ खेली थी और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से श्रीलंका के पास कोई अंक नहीं है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने इस चक्र में कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है। अफ्रीकी टीम भारत के खिलाफ अपने टेस्ट चैंपियनशिप अभियान की शुरुआत करेगी।

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर में ठंड का भयानक प्रकोप जारी,  पारा शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू कश्मीर 10 दिसंबर 2023। कश्मीर कश्मीर घाटी में बीती रात पारा शून्य से कई डिग्री नीचे जाने के कारण ठंड का प्रकोप जारी है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार रात को पारा शून्य से 4.4 […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां