सिर्फ पाचन विकार ही नहीं इन गंभीर बीमारियों के कारण भी हो सकती है कब्ज की समस्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2022। आहार में गड़बड़ी या भोजन का सही तरीके से पाचन न हो पाने के कारण कब्ज की दिक्कत हो सकती है। यह बहुत सामान्य स्थिति है और कुछ घरेलू उपायों के माध्यम से आसानी से ठीक भी हो जाती है। हालांकि अगर आपको अक्सर ही यह समस्या परेशान करती रहती है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें, कुछ स्थितियों में कब्ज बने रहना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अक्सर बनी रहने वाली कब्ज की दिक्कत को सिर्फ पाचन विकार तक ही सीमित करके देखना आपके लिए परेशानियों को बढ़ाने वाला हो सकता है। 

कब्ज की बढ़ती समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करने और इससे बचाव के तरीकों के बारे में बताने के लिए इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल फाउंडेशन (आईएफएफजीडी) द्वारा दिसंबर माह को कांस्टिपेशन अवेयरनेस मंथ के रूप में मनाया जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लगातार बनी रहने वाली कब्ज की समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है, यह कई गंभीर बीमारियों का लक्षण भी हो सकती है, आइए इस बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

कब्ज क्यों होता है?

डॉक्टर बताते हैं, हमारा कोलन कुछ कारणों से अपशिष्ट (मल) से बहुत अधिक पानी को अवशोषित कर लेता है जिससे मल सूखकर सख्त हो जाता है, ऐसे स्थिति में इसका बाहर आना कठिन हो जाता है। यह समस्या कब्ज का कारण बनती है। आमतौर पर लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण इस तरह की समस्या होती है। इसके अलावा कुछ और स्वास्थ्य स्थितियां भी कब्ज का कारण बन सकती है, जिसपर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता होती है। इसे नजरअंदाज  करना बड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है।

कब्ज के सामान्य कारण

आमतौर पर कब्ज होने के कई लाइफस्टाइल और आहार से संबंधित कारण हो सकते हैं, जिनमें समय रहते सुधार करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आहार में फाइबर वाले खाद्य पदार्थों की कमी, पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना (निर्जलीकरण), पर्याप्त व्यायाम न करना, अधिक मात्रा में दूध या पनीर का सेवन, तनाव जैसी स्थितियों के कारण भी कब्ज हो सकता है। दिनचर्या में सामान्य से बदलाव करके इस तरह की दिक्कतों को कम करने में मदद मिल सकती है।

कब्ज से राहत कैसे पाएं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ सामान्य से उपाय करके कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए दिन में दो से तीन गिलास अतिरिक्त पानी पिएं। कैफीन युक्त पेय और शराब से बचें, इससे निर्जलीकरण हो सकता है। फल, सब्जियां साबुत अनाज और अन्य हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें। कब्ज की दिक्कत से बचाव के लिए व्यायाम करना सबसे बेहतर तरीका माना जाता है। 

Leave a Reply

Next Post

ईशान किशन ने लगाया वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, क्रिस गेल-सहवाग सहित कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 दिसंबर 2022। ईशान किशन ने वनडे करियर में अपना पहला दोहरा शतक बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार (10 दिसंबर) को लगाया। यह उनके करियर का पहला शतक भी है। किशन ने चटगांव में अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह वनडे […]

You May Like

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया, गेंदबाजों ने बरपाया कहर....|....नए मुख्य कोच पर आया बड़ा अपडेट, जय शाह ने बताया कब होगा एलान, सीनियर खिलाड़ियों पर भी कही यह बात....|....लोकसभा में माइक बंद करने के विपक्ष के आरोपों पर भड़के ओम बिरला, तीखा वार कहा- आसन के पास.......|....'आजादी के 77 साल बाद आपराधिक न्याय प्रणाली पूरी तरह से स्वदेशी', नए कानूनों पर अमित शाह का बयान....|....टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, इनाम में मिलेंगे 125 करोड़ रुपये, BCCI सचिव जय शाह ने किया ऐलान....|....'INDIA गठबंधन अब ये 'बुलडोजर न्याय' संसदीय प्रणाली पर नहीं चलने देगा', 3 नए आपराधिक कानूनों पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे....|....दिल दहला देने वाला वीडियो: लोनावाला में छुट्टियां मनाने आए एक ही परिवार के 5 लोग झरने में बहे, 3 शव बरामद....|....फांसी के फंदे पर झूलती मिली 5 लोगों के परिवार की लाश....|....रोहित शर्मा ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, भारतीय टीम की जीत पर जताई थी खुशी, फोन पर भी हुई बात....|....संन्यास के बाद दिनेश कार्तिक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए इस टीम के मेंटर और बल्लेबाजी कोच