शहर की तुलना में गांव के बच्चे ज्यादा स्वस्थ, प्रदूषण से शहरी बच्चों में मधुमेह-मोटापे का खतरा बढ़ा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 अप्रैल 2023। नियाभर में युवाओं के लिए स्वास्थ्य और विकास के लिहाज से शहरों में रहने के फायदे कम हो रहे हैं लेकिन इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य में सुधार देखा जा रहा है। बच्चों और किशोरों की लंबाई और बॉडी मास इंडैक्स (BMI) के रुझानों के वैश्विक विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है। वैश्विक संघ के 1500 से अधिक शोधकर्त्ताओं और फिजिशियन (चिकित्सकों) द्वारा किए गए शोध में 1990 से 2020 तक 200 देशों के समूचे शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के 7.1 करोड़ बच्चों और किशोरों (5 से 19 साल उम्र) की लंबाई और वजन के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है।

अध्ययन में पता चला है कि 21वीं सदी में अधिकांश देशों के शहरी क्षेत्रों में बच्चों एवं किशोरों की लंबाई घटी है जबकि ग्रामीण इलाकों के बच्चों और किशोरों की लंबाई में बढ़ौतरी देखी गई है। शोधकर्त्ताओं ने बच्चों के BMI का भी अध्ययन किया जो उनकी लंबाई के अनुसार स्वस्थ वजन का संकेत है। उन्होंने पाया कि 1990 में शहरों में रहने वाले बच्चों का औसत BMI ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों की तुलना में थोड़ा अधिक था। हालांकि 2020 तक उप-सहारा, अफ्रीका और दक्षिण एशिया, जहां BMI ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ी है, को छोड़कर अधिकांश देशों में शहरों में BMI औसत घट गया।

इम्पीरियल कॉलेज लंदन के स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ से अध्ययन की मुख्य लेखक अनु मिश्रा ने कहा कि शहरों में बच्चों एवं किशोरों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लाभ मिलते रहे हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन सौभाग्य से अब आधुनिक स्व्च्छता एवं पोषण तथा स्वास्थ्य देखभाल में सुधार की बदौलत अधिकांश क्षेत्रों में ग्रामीण इलाके शहरों की तरह बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

हनुमान जयंती शोभायात्रा हिंसा: संबलपुर में इंटरनेट सेवाएं निलंबित, धारा 144 लागू, हिरासत में 43 लोग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव संबंलपुर 13 अप्रैल 2023। ओडिशा सरकार ने हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़कने के बाद संबलपुर जिले में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं और इलाके में निषेधाज्ञा लागू की है। एक अधिकारी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक