महाराजा राजानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए चयन समिति गठित : श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया समिति के होंगे अध्यक्ष

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 22 अक्टूबर 2020। राज्य शासन के श्रम विभाग द्वारा आदेश जारी कर स्वर्गीय महाराजा राजानुज प्रताप सिंहदेव स्मृति श्रम यशस्वी पुरस्कार वर्ष 2019-20 के लिए चयन समिति का गठन कर दिया गया है। इस समिति के माध्यम से श्रमिकों के हित और श्रम के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिक अथवा संस्था को श्रम यशस्वी पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार के लिए गठित समिति में श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया अध्यक्ष होंगे। श्रम विभाग के प्रमुख सचिव अथवा सचिव सदस्य सचिव होंगे। श्रमायुक्त समिति के सदस्य होंगे। वित्त विभाग के प्रतिनिधि को भी सदस्य मनोनित किया गया है। साथ ही श्रम यशस्वी पुरस्कार के लिए गठित समिति में नियोक्ता संगठन प्रतिनिधि के रूप में आरंग के मंगल मूर्ति अग्रवाल और श्रमिक संगठन प्रतिनिधि के रूप में लल्ला साहनी को सदस्य मनोनित किया गया है। उक्त गठित समिति राज्य पुरस्कार के लिए श्रमिक अथवा संस्था के प्राप्त प्रस्तावों का परीक्षण कर अपने अभिमत से शासन को अवगत करायेगी।

Leave a Reply

Next Post

बालोद दीपक अब राजधानी में भी उपलब्ध

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 22 अक्टूबर 2020। दीपावली का त्यौहार गोबर से बने ‘‘बालोद दीपक‘‘ से भी रोशन होगा। बालोद जिले के ग्राम गुजरा की संगम स्वसहायता समूह की महिलाएँ गोबर से रंगबिरंगे आकर्षक दीये बना रही हैं। इसका नाम ‘‘बालोद दीपक‘‘ रखा गया है। गोबर से बने […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'