हर घर तिरंगा अभियान के लिए बैनर और लोगो जारी, पीएम मोदी कर चुके हैं खास अपील

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 1 अगस्त 2022 । देश इस वर्ष आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश करने के साथ ही जश्न मनाने की तैयारी में जुटा है. केंद्र सरकार की ओर से इसे आजादी का अमृत महोत्सव नाम दिया गया है. इसके तहत हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है. इसके लिए सोमवार को केंद्र सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान को देखते हुए उसके लोगो और बैनर जारी कर दिए गए हैं. वहीं रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की थी.

केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से जारी किए गए इस बैनर और लोगो को लोग amritmahotsav.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इन लोगो और बैनर्स में भारत की संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है. इसके साथ ही इसी वेबसाइट पर आजादी का अमृत महोत्सव के भी लोगो और बैनर मौजूद हैं.

Leave a Reply

Next Post

गिरफ्तारी से पहले.. संजय राउत ने ED पर जब लगाया था 'रंगदारी रैकेट' चलाने का आरोप

शेयर करेइन आरोपों के आधार पर मुंबई पुलिस ने SIT टीम का गठन किया और बाद में महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने FIR दर्ज की। हालांकि किसी भी तरह का सबूत न मिलने पर SIT को रद्द कर दिया गया। इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 1 अगस्त 2022 । […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां