जयराम रमेश ने की दिल्ली में GRAP पर अति-निर्भरता की आलोचना; सालभर प्रदूषण नियंत्रण की मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 नवंबर 2025। दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्र सरकार की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP-III) की गाइडलाइंस लागू कर दी गई हैं। इस बीच, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सरकार की इस योजना पर अति-निर्भरता को लेकर चिंता जताई और सालभर ठोस उत्सर्जन नियंत्रण कार्रवाई की जरूरत बताई। रमेश ने कहा कि दिल्ली में हर साल सर्दियों के मौसम में वायु प्रदूषण के हालात बिगड़ते हैं, लेकिन सरकार की प्रतिक्रिया केवल आपातकालीन कदमों तक सीमित रह गई है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा दिल्ली में GRAP-III लागू किया गया है। 2014 से 2017 के बीच सुप्रीम कोर्ट ने वायु प्रदूषण संकट को देखते हुए इस योजना को मंजूरी दी थी। उम्मीद थी कि समय के साथ यह कम जरूरी होगी क्योंकि सालभर उत्सर्जन में कमी आएगी, लेकिन अब यह पूरी तरह ‘रिएक्टिव’ हो चुकी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार को संकट प्रबंधन के बजाय संकट से बचाव पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मौजूदा हालात जारी रहे, तो दिल्ली को राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता मानकों को पूरा करने के लिए अब भी अपने PM2.5 स्तर में 60% से अधिक की कमी लानी होगी। रमेश ने कहा ‘दिल्ली को साफ हवा के लिए सख्त और बहु-क्षेत्रीय कदम उठाने होंगे। ये सिर्फ अक्तूबर-नवंबर तक सीमित नहीं होने चाहिए बल्कि सालभर चलने चाहिए।’

Stage-III में क्या हैं प्रतिबंध?

  • निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक
  • सड़कों की मैकेनिकल सफाई और पानी का छिड़काव अनिवार्य
  • अप्रमाणित ईंधन उपयोग करने वाले उद्योगों पर पाबंदी
  • आवश्यक सार्वजनिक परियोजनाओं (सड़क, रेल, एयरपोर्ट) को छूट

CAQM ने GRAP-III लागू किया, प्रदूषण ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचा
केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में GRAP के तीसरे चरण को लागू किया। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का AQI 362 था, जो मंगलवार सुबह 425 तक पहुंच गया। CAQM ने कहा कि स्थिर मौसम, ठंडी हवाएं और अस्थिर वायुमंडलीय स्थितियां इस प्रदूषण वृद्धि के मुख्य कारण हैं। आयोग ने अपने बयान में कहा दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता की मौजूदा स्थिति को देखते हुए GRAP के स्टेज-III के तहत सभी कदम तुरंत प्रभाव से लागू किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली विस्फोट की घटना पर दुनियाभर से संवेदनाएं, श्रीलंका ने कहा- दुख की इस घड़ी में भारत के साथ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 नवंबर 2025। दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए भयानक धमाके ने पूरे देश को दहला गया। इस भीषण विस्फोट में अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई घायल अस्पताल में अभी भी जिंदगी की जंग […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां