“झारखंड में लोकतंत्र की परीक्षा में हम सफल हुए”, विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बोले हेमंत सोरेन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 24 नवंबर 2024। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन के शानदार प्रदर्शन के लिए शनिवार को राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी लोकतंत्र की परीक्षा में सफल रही है। झामुमो, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) लिबरेशन के गठबंधन ने 81 में से 56 सीट जीती हैं। सोरेन ने बरहेट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जी. हेम्ब्रोम को 39,791 मतों से हराया। सोरेन ने एक प्रेस वार्ता में कहा, “झारखंड में लोकतंत्र की परीक्षा में हम पास हो गए हैं, चुनाव परिणाम के बाद हम अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस शानदार प्रदर्शन के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।” 

इस बीच, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव गुलाम अहमद मीर ने कहा, ‘‘सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हैं और आगे भी बने रहेंगे।” सोरेन ने बाद में एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘आइए झारखंड के ‘पिछड़े’ होने के ठप्पे को हटाने का संकल्प लें और इसे विकसित बनाने का प्रयास करें। हम उद्योग, शिक्षा और कृषि में सुधार के लिए जनता से सुझाव मांगते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन हमारे राज्य को ‘अबुआ राज’ (स्वशासन) के साथ ‘स्वर्णिम झारखंड’ में बदलेगा।

Leave a Reply

Next Post

जम्मू-कश्मीर के सिदड़ा इलाके में मिला संदिग्ध विस्फोटक, सुरक्षा बलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू 24 नवंबर 2024। जम्मू और कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें सुरक्षा बलों को संदिग्ध विस्फोटक मिलने की जानकारी मिली है। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना जम्मू-कश्मीर के सिदड़ा इलाके में हुई है। सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं