अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ में जैकलीन के बाद नुसरत भरूचा की दमदार एंट्री

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने पिछले साल अपनी फिल्म ‘राम सेतु’ (Ram Setu) की घोषणा की थी,जो 2020 की दिवाली पर रिलीज होनी थी। लेकिन करोना महामारी की वजह से ऐसा हो ना सका । अक्षय ने तो फैंस के साथ इस फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया था, जिसके बाद इस फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्सुक थे। इस फिल्म में अक्षय के साथ लीड रोल में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस फाइनल हुई थी।

वही हाल ही में फिल्म से जुड़ी एक लेटेस्ट खबर सामने आई है कि, इस फिल्म में एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन फर्नांडीस के साथ अब इस फिल्म में नुसरत भरूचा भी लीड रोल  में नजर आएंगी। ये पहली बार होगा जब अक्षय कुमार के साथ नुसरत भरूचा लीड रोल प्ले करते हुए नजर आएंगी। 

फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग जल्द ही शुरु होने वाली है। फिल्म रामसेतु (Ramsetu) की शूटिंग अयोध्या में की जाएगी। भाईचारे और एकता की कहानी पर बनने वाली इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। यूपी सीएम योगी से मुलाकात कर अक्षय ने राम की नगरी अयोध्या में फिल्म की शूटिंग करने के लिए इजाजत मांगी थी। अक्षय और सीएम योगी की इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।  

बता दे कि अक्षय कुमार कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का एक पोस्टर रिलीज कर चुके हैं और साथ ही उन्होंने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था कि,‘इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों – युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे।इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है– “राम सेतु” , आप सबको दीपावली की शुभकामनाएं।’

वहीं इस फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में अक्षय कुमार एक ट्रैवलर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय लंबे बालों के साथ बेहद अलग लुक में नजर आएंगे। वही पोस्टर में उनके पीछे भगवान राम की छवि बनी नजर आ रही है।  इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार कई तरह की तैयारी कर रहे हैं। जो बहुत ही खास होने वाली है। वही फैंस भी इस फिल्म की घोषणा के बाद से ही फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्सुक है । खबरों की मानें तो इस फिल्म को इसी साल दिवाली पर रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

फोन पर ताजमहल में बम होने की दी फर्जी सूचना, आरोपी गिरफ्तार

शेयर करेसर्च आपरेशन चला, ताजमहल पर्यटकों के लिए फिर खुला इंडिया रिपोर्टर लाइव आगरा 04 मार्च 2021।  आगरा के ताजमहल में गुरुवार को विस्फोटक रखे जाने की सूचना पर खलबली मच गई। इस सूचना के बाद बीडीएस के साथ सीआइएसएफ की टीम तत्काल एक्शन में आ गई। करीब दो घंटा तक […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल