‘पिक्चर चले न चले नवाजुद्दीन चलेगा’, अपनी फ्लॉप फिल्मों पर अभिनेता ने दिया रिएक्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 दिसंबर 2022। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी एक्टिंग से फैंस को प्रभावित करते रहते हैं। फैंस के दिल में उतर जाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्में बीते काफी समय से पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेता की फिल्म हड्डी से उनका एकदम अलग लुक सामने आया था। इसे फैंस ने खूब पसंद किया था। हालांकि नवाजुद्दीन की फिल्म फ्लॉप हो या नहीं उनको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस बात का खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्मों को बीते कुछ समय से वह प्यार नहीं मिला है, जो उनको पिछली फिल्मों को मिला। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘फोटोग्राफ’, ‘मोतीचूर चकनाचूर’ और ‘हीरोपंती 2’ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाईं। इसे लेकर उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि फिल्म के फ्लॉप होने का सारा दोष एक्टर पर मढ़ दिया जाता है और डायरेक्टर से सवाल तक नहीं किया जाता। नवाजुद्दीन ने शाहरुख खान का उदाहरण देकर कहा शाहरुख खान को इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं या बॉक्स ऑफिस पर पिट रही हैं।

नवाजुद्दीन ने कहा मैं अपना काम ईमानदारी से करता हूं और मेहनत करने से पीछे नहीं हटता। नवाजुद्दीन ने आगे कहा, एक फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर पिटने की कई वजहें हो सकती हैं। लेकिन इसके लिए डायरेक्टर पर कोई सवाल नहीं उठाया जाता, सारा दोष एक्टर पर मढ़ दिया जाता है और कहा जाता है कि इस अभिनेता की फिल्म फ्लॉप हो गई। फिल्में फ्लॉप होने पर या तो कहानी में गड़बड़ होगी या फिर डायरेक्टर की गलती। इसीलिए मुझे अब इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने ये भी कहा कि मेरी फिल्में चलें या न चलें मैं हमेशा चलूंगा। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता बहुत जल्द फिल्म हड्डी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अक्षत अजय शर्मा कर रहे हैं। इसके अलावा वह फिल्म टीकू वेड्स शेरू, ‘जोगीरा सा रा रा’ और ‘नूरानी चेहरे’ में भी नजर आने वाले हैं। 

Leave a Reply

Next Post

अर्जेंटीना ने पोलैंड को 2-0 से हराया, दोनों टीमें अंतिम-16 में पहुंचीं, सऊदी अरब-मैक्सिको बाहर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दोहा 01 दिसंबर 2022। फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप सी से अर्जेंटीना और पोलैंड की टीम अंतिम-16 में पहुंच चुकी हैं। अर्जेंटीना ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में पोलैंड को 2-0 से हराया और अपने ग्रुप की अंक तालिका में टॉप पर रहकर अगले […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ