सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर ने अग्निवीर की शहादत को किया सलाम

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2023। भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कोर ने अग्निवीर की शहादत पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। फायर एंड फ्यूरी कोर ट्वीट किया है कि कोर के सभी रैंक सियाचिन की दुर्गम ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान अग्निवीर (ऑपरेटर) गावटे अक्षय लक्ष्मण के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पूर्व पंजाब के मानसा के अग्निवीर अमृतपाल सिंह की मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान सेना की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिए जाने पर पंजाब के विपक्षी दलों ने दुख जताया था। हालांकि सेना ने बयान जारी कर अमृतपाल की मौत सर्विस राइफल से लगी गोली से होना बताया था और कहा था कि मौजूदा नीति के अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

फर्जी खबरों को लेकर सिद्धरमैया ने दिखाई सख्ती, कहा- नफरत भरी खबरें देश की जीडीपी के लिए हानिकारक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरु 22 अक्टूबर 2023। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को फर्जी खबरों से समाज में अशांति फैलने और देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) एवं प्रति व्यक्ति आय प्रभावित होने का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस को फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ कठोर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल