230 भारतीयों संग रात नौ बजे इस्राइल से रवाना होगा विमान, सारा खर्चा उठाएगी सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2023। इस्राइल और फलस्तीनी आतंकी समूह हमास की जंग के बीच वहां से लौटने वाले भारतीयों के साथ पहला चार्टर विमान गुरुवार की शाम  बेन गुरियन हवाई अड्डे से भारत के लिए रवाना होगा। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह विमान पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर 230 भारतीयों को लेकर गुरुवार की रात 9 बजे इस्राइल से रवाना होगा। इस यात्रा का सारा खर्च भारत सरकार की ओर से वहन किया जाएगा।  ऑपरेशन अजय के तहत इस विमान का इंतजाम ऐसे लोगों की मदद के लिए किया जा रहा है जो इस्राइल से भारत लौटना चाहते हैं पर विमान सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण लौट नहीं पा रहे हैं। बता दें कि एयर इंडिया ने इस्राइल-हमास के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद सात अक्तूबर को ही अपनी हवाई सेवाएं स्थगित कर दी थीं। ये सेवाएं अब तक शुरू नहीं की गईं हैं। 

सूत्रों के अनुसार विशेष चार्टर विमान से जो लोग भारत आएंगे उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा और उनके लौटने का सारा खर्च सरकार उठाएगी।

भारतीयों के पंजीकरण के लिए दूतावास ने लिंक जारी किया
इस्राइल में भारतीय दूतावास की ओर से वहां रह रहे भारतीयों को सलाह दी गई है कि कि वे भारतीय दूतावास, तेल अवीव, इजराइल में अपना पंजीकरण कराएं। दूतावास के साथ पंजीकरण करने से उन्हें वे सुविधाएं प्रदान की की जा सकेंगी आपातकालीन स्थिति में जरूरी होंगी। दूतावास की ओर से कहा गया है कि पंजीकरण करने से हमारे ईमेल नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न घटनाओं के बारे में जानकारी की उपलब्धता की सुविधा भी मिल सकेगी।

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए
इस्राइल में भारतीय दूतावास की ओर से 24×7 आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर, संपर्क नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की गई है। जो इस प्रकार है- +972-35226748 and +972-543278392 Email: cons1.telaviv@mea.gov.in

इस्राइल में रहते हैं 18 हजार भारतीय
इस्राइल में करीब 18,000 भारतीय नागरिक रह रहे हैं और काम कर रहे हैं। इस्राइल में रहने वाले भारतीयों में बड़ी संख्या में लोग केयरगिवर्स के रूप में काम करते हैं। हालांकि वहां लगभग एक हजार छात्र, कई आईटी पेशेवर और हीरा व्यापारी भी रहते हैं।

गाजा और तेल अवीव में भी भारतीयों की मदद की हो रही कोशिश
रामल्ला में स्थित भारतीय प्रतिनिधि कार्यालय (ROI) भी गाजा में रह रहे चार भारतीयों के साथ लगातार संपर्क में है। आरओई ने पीटीआई को बताया कि हम संपर्क में है और सभी भारतीयों की मदद की कोशिश कर रहे हैं, पर जमीन जो स्थिति है उसे देखते हुए हमारे पास सीमित विकल्प मौजूद हैं। वहीं दूसरी ओर तेल अवीव में मौजूद भारतीय मिशन भी प्रभावित इलाकों में सभी भारतीयों की मदद की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

'गंगाजल पर 18% जीएसटी लूट और पाखंड की पराकाष्ठा', खरगे ने ऐसा साधा सरकार पर निशाना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अक्टूबर 2023। कांग्रेस ने गंगाजल पर कथित तौर पर 18 प्रतिशत माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लगाने के लिए गुरुवार को को मोदी सरकार की आलोचना की और इसे लूट और पाखंड की पराकाष्ठा करार दिया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां