बंगाल का हाल सुना संसद में रो पड़ीं भाजपा सांसद, राष्ट्रपति शासन की मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 मार्च 2022। भाजपा सांसद रूपा गांगुली ने बीरभूम की घटना के बारे में बताते हुए राज्यसभा में रो पड़ीं। उन्होंने सदन में कहा, “हम पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हैं। वहां सामूहिक हत्याएं हो रही हैं। लोग वहां से भाग रहे हैं। राज्य अब रहने योग्य नहीं है। राज्यसभा में बीजेपी सांसद रूपा गांगुली ने कहा, ”पश्चिम बंगाल में लोग बोल नहीं सकते। सरकार हत्यारों को बचा रही है। कोई दूसरा राज्य नहीं है जहां सरकार चुनाव जीतने के बाद लोगों को मारती है। हम मनुष्य हैं। हम पत्थर दिल की राजनीति नहीं करते।

बीरभूम मामले को लेकर राज्यसभा में भारी हंगामा
भाजपा की रूपा गांगुली ने आज राज्यसभा में पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में आठ लोगों को जलाकर मारने की घटना का उल्लेख किया, जिसका तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने कड़ा विरोध करते हुए भारी शोरगुल और हंगामा किया। इसके कारण सदन की कार्यवाही लगभग 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। गांगुली ने शुन्य काल के दौरान जैसे ही बीरभूम में पिछले दिनों आठ लोगों को जलाकर मारने की घटना का उल्लेख किया वैसे ही तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने अपनी सीट से उसका जोरदार विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद भाजपा के सदस्यों ने भी अपनी सीट से तृणमूल कांग्रेस का विरोध करने लगे जिसके कारण भारी शोरगुल और हंगामा होने लगा।  इस दौरान गांगुली भावुक हो गयी और रोने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरूद्ध नारेबाजी भी की गयी। गांगुली ने कहा कि पहले लोगों को मारा-पीटा गया और फिर उन्हें बांधकर जला दिया गया। उन्होंने कहा कि बंगाल दक्षिणेश्वर महाकाली की भूमि है और वहां भी लोगों को जीने का अधिकार है। बाद में तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सदन के बीच में आ गए और नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान उपसभापति हरिवंश ने विशेष उल्लेख के लिए सदस्यों का नाम पुकारा लेकिन शोरगुल के कारण कुछ सुना नहीं जा सका। हंगामा बढ़ने पर उपसभापति ने 11:55 मिनट पर सदन की कार्यवाही 12:10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Leave a Reply

Next Post

खारकीव में रूसी सेना की भीषण बमबारी, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आज पोलैंड दौरे पर होंगे बाइडेन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव खारकीव 25 मार्च 2022। रूस और यूक्रेन के बीच की जंग लंबी खिंच रही है. यूक्रेन के कई शहरों पर रूस की भीषण बमबारी जारी है. साथ ही बयानबाजी का सिलसिला जारी है तो रूस और उसके सहयोगियों पर लगभग रोजाना नए प्रतिबंध लगाए जा […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं