ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी बेल, भाई शोविक अभी जेल में रहेंगे

indiareporterlive
शेयर करे

हाई कोर्ट ने सशर्त बेल दी है, जिसमें रिया को अपना पासपोर्ट जमा करना होगा

10 दिनों तक लगातार पुलिस स्टेशन में अपनी मौजूदगी दर्ज करानी होगी

महीने में एक बार रिया को एनसीबी के दफ्तर में भी हाजिरी देनी होगी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 07 अक्टूबर 2020। ड्रग्स केस में ​अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट से 1 लाख रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर सशर्त जमानत मिल गई है। कोर्ट की ओर से उन्हें मुंबई से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही रिया को अपना पासपोर्ट जमा कराने के लिए कहा गया है. कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा, ”रिया को जेल से रिहा होने के बाद लगातार 10 दिनों तक पुलिस स्टेशन में अपनी मौजूदगी दर्ज करानी होगी। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा. उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति नहीं होगी और उन्हें मुंबई से बाहर जाने की स्थिति में जांच अधिकारी को सूचना देनी होगी ।”

ड्रग्स केस में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित परिहार की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जबकि सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा और उनके कुक रहे दीपेश सावंत को बेल मिल गई है। एक महीने से जेल में बंद रिया ने लोअर कोर्ट से 2 बार अर्जी खारिज होने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की थी। मंगलवार को सेशन कोर्ट ने एक्ट्रेस की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) 14 दिन और बढ़ा दी थी. अब बेल मिलने के बाद रिया पूरे एक महीने बाद जेल से बाहर आएंगी ।

इससे पहले NCB ने कोर्ट में रिया और शोविक की जमानत का विरोध किया था। जांच एजेंसी ने कोर्ट में दिए एफिडेविट में कहा कि रिया और शोविक ड्रग्स सिंडिकेट के एक्टिव मेंबर्स हैं. दोनों कई हाई सोसाइटी लोगों और ड्रग्स सप्लायर्स से जुड़े हुए हैं। इन पर धारा 27A लगाई गई है, इसलिए इन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए. NCB ने कहा कि रिया ने ड्रग्स खरीदने की बात कबूल की है. उन्होंने माना कि ड्रग्स खरीदने के लिए सैमुअल मिरांडा, दीपेश सावंत और शोविक से कहा था।

Leave a Reply

Next Post

लेमरू हाथी रिजर्व से नहीं होगा किसी गांव का विस्थापन: वन मंत्री मोहम्मद अकबर

शेयर करेहाथी-मानव संघर्ष की आशंका निराधार, बेहतर होगा नियंत्रण इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 07 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा है कि लेमरू एलिफेंट रिजर्व से किसी भी गांव का विस्थापन नहीं होगा। उन्होंने विस्थापन की आशंकाओं को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि न […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार