महाराष्ट्र में सुशासन की जीत हुई, झूठ और छल की करारी हार हुई: पीएम मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 24 नवंबर 2024। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, “महाराष्ट्र में विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की जीत हुई है। झूठ और छल की करारी हार हुई है।” पीएम मोदी ने कहा कि मैं झारखंड के लोगों को भी धन्यवाद देता हूं। हम झारखंड के तेज विकास के लिए और अधिक मेहनत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज नकारात्मक राजनीति की हार हुई है। आज परिवारवाद की हार हुई है। आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत किया है। मैं देशभर में भाजपा और एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।

देश अब सिर्फ विकास चाहता है- मोदी 
पीएम मोदी ने कहा, “आज देश के अनेक राज्यों में उपचुनावों के भी नतीजे आए हैं और लोकसभा की हमारी एक सीट और बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान ने बीजेपी को मजबूत समर्थन दिया है। असम की जनता ने एक बार फिर बीजेपी पर भरोसा जताया है। मध्य प्रदेश में भी हमें सफलता मिली है। बिहार में एनडीए के लिए समर्थन बढ़ा है। ये दिखाता है कि देश अब सिर्फ विकास चाहता है।

महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा – एक हैं, तो सेफ हैं
पीएम मोदी ने कहा, ”कांग्रेस और उसके ecosystem ने सोचा था कि संविधान के नाम पर झूठ बोलकर, आरक्षण के नाम पर झूठ बोलकर SC/ST/OBC को छोटे-छोटे समूहों में बांट देंगे। कांग्रेस और उसके साथियों की इस साजिश को महाराष्ट्र ने सिरे से खारिज कर दिया है। महाराष्ट्र ने डंके की चोट पर कहा है- एक हैं, तो सेफ हैं। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का भी सबसे बड़ा संदेश है- एकजुटता। एक हैं, तो सेफ हैं- ये आज देश का महामंत्र बन चुका है।

महाराष्ट्र ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए- प्रधानमंत्री 
प्रधानमंत्री ने कहा, “इस बार महाराष्ट्र ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 50 सालों में महाराष्ट्र में किसी भी पार्टी या चुनाव पूर्व गठबंधन की यह सबसे बड़ी जीत है। यह लगातार तीसरी बार है जब महाराष्ट्र ने भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को आशीर्वाद दिया है। तीसरी बार भाजपा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को कांग्रेस और उसके सहयोगियों से ज्यादा सीटें मिली हैं। महाराष्ट्र देश का छठा राज्य है जिसने लगातार तीन बार भाजपा को जनादेश दिया है।

कांग्रेस ने वीर सावरकर का अपमान किया- मोदी 
पीएम मोदी ने कहा, “इस महाराष्ट्र चुनाव ने इंडी-अघाड़ी का दोहरा चेहरा उजागर कर दिया है। कांग्रेस नेतृत्व ने पूरे देश में वीर सावरकर का लगातार अपमान किया है। उन्होंने उन्हें गाली भी दी है। महाराष्ट्र में वोट पाने के लिए इन लोगों ने अस्थायी तौर पर उन्हें गाली देना बंद कर दिया। लेकिन एक बार भी उन्होंने सावरकर के बलिदान के बारे में सच नहीं बोला और यह उनका दोहरा चेहरा दिखाता है। उनका एकमात्र मकसद वीर सावरकर को बदनाम करना है।

कोई भी ताकत अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती
प्रधानमंत्री ने कहा, “महाराष्ट्र के लोगों ने यह भी देखा कि कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में कांग्रेस सरकार किस तरह से लोगों को धोखा दे रही है। आप इसे पंजाब में भी देखेंगे। आज महाराष्ट्र के जनादेश का एक और संदेश है। पूरे देश में एक ही संविधान चलेगा, वो है बाबासाहेब अंबेडकर का संविधान, भारत का संविधान। जो भी देश में दो संविधान की बात करेगा, देश उसे पूरी तरह से नकार देगा। कांग्रेस और उसके साथियों ने जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 की दीवार खड़ी करने की कोशिश की। महाराष्ट्र ने उन्हें साफ बता दिया है कि ये काम नहीं चलेगा। अब दुनिया की कोई भी ताकत अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकती।

Leave a Reply

Next Post

संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने अदाणी मुद्दे पर चर्चा की मांग की

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 नवंबर 2024। संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार द्वारा रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने अदाणी समूह पर लगे रिश्वतखोरी के आरोपों पर चर्चा की मांग की। विपक्षी दल ने मणिपुर मुद्दे, उत्तर भारत में प्रदूषण और रेल दुर्घटनाओं […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ