खरगे, अमित शाह, राहुल, केजरीवाल समेत कई नेताओं ने ‘RRR’, ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की टीम को दी बधाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्‍ली 13 मार्च 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कई अन्य नेताओं ने वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और फिल्म ‘आरआरआर’ के मशहूर गीत ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर जीतने पर सोमवार को बधाई दी. खरगे ने कहा कि यह भारत के लिए अत्यंत गौरवशाली क्षण है. बता दें कि RRR के ‘नाटू नाटू’ ने सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर जीता है. वहीं, भारत की ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीता है।

मल्लिकार्जुन खरगे
खरगे ने ट्वीट किया- “हम ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर जीतने का जश्न मनाने में करोड़ों भारतीय नागरिकों के साथ शामिल हैं. भारत के लिए इतनी सारी खुशी लाने पर बहुत बहुत धन्यवाद. आरआरआर फिल्म की पूरी टीम को बधाई.” उन्होंने ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ के ऑस्कर जीतने पर इस वृत्तचित्र की पूरी टीम को भी बधाई दी और कहा कि यह देश के लिए गौरवशाली क्षण है।

अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने भी  ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और फिल्म ‘आरआरआर’ के मशहूर गीत ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर जीतने पर बधाई दी. उन्‍होंने ट्वीट किया कि इन फिल्‍मों ने भारत का सम्‍मान बढ़ाया है और ये युवा फिल्‍ममेकर्स को प्रेरित करेंगी।

राहुल गांधी
राहुल गांधी ने ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर जीतने पर खुशी जताते हुए ट्वीट किया- “जिस गीत को भारत ने बहुत पसंद किया, वह सही मायने में वैश्विक हो गया. संगीतकार एम. एम. कीरावानी, गीतकार चंद्रबोस और ‘आरआरआर’ की पूरी टीम को बधाई.” उन्होंने ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ से जुड़ी पूरी टीम को भी बधाई दी और कहा कि इस वृत्तचित्र को बनाने वाली दो महिलाओं ने पूरे भारत को गौरवान्वित किया है।

अरविंद केजरीवाल 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ और फिल्म ‘आरआरआर’ के ऑस्कर जीतने पर सोमवार को बधाई देते हुए कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है. भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ के तेलुगु गीत ‘नाटू नाटू’ ने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में ऑस्कर जीत कर इतिहास रच दिया है. तेलुगु गीत ‘नाटू नाटू’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और गीतकार चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं. इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है. ‘नाटू नाटू’ का मतलब होता है ‘नाचना’. केजरीवाल ने ट्वीट किया- “भारतीय फिल्म जगत के साथ साथ पूरे देश के लिए यह गर्व का पल है। अपने शानदार गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीतने पर फिल्म ‘आरआरआर’ की पूरी टीम को बधाई।

Leave a Reply

Next Post

"नो टैलेंट कैन गो वेस्ट"-सोनम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 13 मार्च 2023। त्रिदेव फेम अभिनेत्री सोनम ने 90 के दशक में दिलों पर राज किया और तीन दशकों के बाद अपनी वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। अभिनेत्री को एक लक्की चार्म माना जाता था और उन्होंने उद्योग में सबसे बड़े नामों […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ