हाइफा प्रतियोगिता में ‘फांस-47’ चुनी गई सर्वश्रेष्ठ शॉर्ट फिल्म

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव /(अनिल बेदाग)

मुंबई 10 मार्च 2024। युवा प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए इन दिनों देश भर में अनेक कार्यक्रम चल रहे हैं। अथक प्रयासों के चलते कई प्रतिभाएं सामने आ रही हैं जिनमें अकूत टैलेंट है जो जब तक नजर नहीं आया था। ऐसे में उन्हें पुरस्कृत करना जरूरी था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणवी इनोवेटिव फिल्म एसोसिएशन (हाइफा) ने अपनी तृतीय लघु फिल्म प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा कर दी है। हाइफा के वाइस प्रेसीडेंट एवं प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए एंट्री वर्ष 2023 में  बनी फ़िल्म और वीडियो गीत के लिए मंगवाई गई थी। ज्यूरी कमेटी में फिल्म क्षेत्र से विशिष्ट हस्तियां राजीव भाटिया, प्रतिभा शर्मा, मनु गौतम, विजेता दहिया और संदीप गोयत शामिल रहे। यशपाल शर्मा ने बताया कि ज्यूरी कमेटी के अनुमोदन पर सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म आकाश सिंह निर्देशित ‘फांस-47’ को चुना गया है। वहीं, अभिमन्यु यादव निर्देशित फिल्म ‘ऊक-चूक’ और राजू मान निर्देशित ‘अहसास’ को क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान मिला है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता राजकुमार धनखड़ (फिल्म -ऊक चूक) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सोनम सैनी (फिल्म -ऊक चूक) रहे।

इसी प्रकार, वीडियो गीत ‘आनंद काया’ पहले स्थान पर तथा ‘आपा दोनों जने’ व ‘याद पुरानी’ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर चुने गए। सर्वश्रेष्ठ गायक  संयुक्त रूप से उमेश वर्मा (गीत -छोरी डट जा) और बी. पारस (गीत -आपा दोनों जने) के लिए चुने गए हैं। वहीं, सर्वश्रेष्ठ गायिका मीनाक्षी पांचाल (गीत -आनंद काया) के लिए चुनी गई हैं। इनके अतिरिक्त, बेस्ट डॉक्यूमेंट्री निमिशा सूर्यांशी निर्देशित धूमिल धरोहर रही।  श्री शर्मा ने बताया कि उपरोक्त सभी विजेतओंं को नकद इनाम व प्रशस्ति पत्र हाइफा के जल्द आयोजित होने वाले वार्षिक समारोह के दौरान प्रदत्त किए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

जातिवाद, तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की उड़ चुकी है नींद: पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आजमगढ़ 10 मार्च 2024। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में हो रहा चहुंतरफा विकास जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की नींद उड़ा रहा है। आजमगढ़ से किया 34 हजार 700 करोड़ रुपए की 782 […]

You May Like

टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस....|....‘लव एंड वॉर’ में होगा रणबीर-आलिया-विक्की का ग्रैंड सिनेमाई संगम....|....इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा