05 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ‘मोर बिजली एप‘ के नए वर्जन का करेंगे शुभारंभ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 04 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 05 अक्टूबर को शाम 6.30 बजे अपने निवास कार्यालय से ‘मोर बिजली एप‘ के नए वर्जन का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिसटीब्यूशन कंपनी द्वारा बनाए गए इस एप में प्रदेश के सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। मोर बिजली एप के नए वर्जन में नयी तकनीक का उपयोग करके कई नए फिचर जोड़े गए हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के चेयरमैन सुब्रत साहू, प्रबंध निदेशक हर्ष गौतम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। 

मोर बिजली एप के नए वर्जन से बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत से संबंधित कार्यों के लिए बिजली दफ्तर के चक्कर लगाने से निजात मिलेगी। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर कोई भी उपभोक्ता निःशुल्क डाउनलोड कर सकता है और बिजली संबंधित 16 प्रकार से अधिक सेवाओं का लाभ घर बैठे किसी भी समय प्राप्त कर सकता है। यह सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क है। पावर कंपनी प्रबंधन द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निःशुल्क जनहितकारी मोर बिजली एप अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री करेंगे सुपोषण अभियान की वर्षगांठ पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म वितरण का शुभारंभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 04 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य में कुपोषण मुक्ति के लिए संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की प्रथम वर्षगांठ पर 05 अक्टूबर को इस अभियान की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाने वाली राज्य की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को यूनिफॉर्म (साड़ी) वितरण का शुभारंभ करेंगे। यह […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल