पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सांप्रदायिक हिंसा, घरों को नुकसान पहुंचा; 18 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 23 नवंबर 2024। पाकिस्तान से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पिछले 24 घंटे में सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 अन्य घायल हुए हैं।  पुलिस ने बताया कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे कुर्रम जिले में अलीजई और बागान कबीलों के बीच झड़पें गुरुवार को यात्री वाहनों के काफिले पर हमले के बाद हुईं। इसमें उग्रवादियों ने 47 लोगों की हत्या कर दी थी। वहीं, बालिशेल, खार काली, कुंज अलीजई और मकबाल में भी गोलीबारी जारी है। लोग भारी हथियारों से एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं।

30 लोग हुए घायल

झड़पों में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है और 30 लोग घायल हो गए हैं। स्वतंत्र और मीडिया सूत्रों ने झड़पों में 30 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर दी है। झड़प में घरों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा है। विभिन्न गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों पर भाग गए हैं। निजी शिक्षा नेटवर्क के अध्यक्ष मुहम्मद हयात हसन ने पुष्टि की कि बिगड़ती स्थिति के कारण, जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान शनिवार को बंद रहे। 

इससे पहले 47 लोगों की हुई थी मौत

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को बागान, मंदूरी और ओछाट में 50 से अधिक यात्री वाहनों पर गोलीबारी की गई। गोलीबारी में छह वाहन सीधे तौर पर चपेट में आ गए, जिससे महिलाओं और बच्चों समेत 47 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ये वाहन पाराचिनार से खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर जा रहे थे। अधिकतर पीड़ित शिया समुदाय के हैं।

Leave a Reply

Next Post

तिलक वर्मा ने बनाया टी20 विश्व रिकॉर्ड, सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में बनाए 151 रन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 नवंबर 2024। हैदराबाद के कप्तान तिलक वर्मा ने शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 151 रन की शानदार पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। तिलक लगातार तीन टी20 शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। उनके द्वारा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल