2019 के बाद पहली बार भारत के तीन बल्लेबाज टॉप-10 में, गिल ने हासिल की करियर की बेस्ट रैंकिंग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 सितम्बर 2023। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा हुआ है। एशिया कप 2023 में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया है और इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों ने आईसीसी रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। एशिया कप में दो अर्धशतक के दम पर 154 रन बना चुके शुभमन गिल करियर की सर्वश्रेष्ठ दूसरी रैंकिंग में पहुंच गए हैं। वह आने वाले समय में वनडे में बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर आ सकते हैं। 

शीर्ष पर मौजूद बाबार आजम के पास 863 अंक हैं, जबकि गिल उनसे 103 अंक पीछे 759 रेटिंग अंक हासिल कर चुके हैं। गिल के अलावा विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी दो-दो स्थान का फायदा हुआ है और दोनों दिग्गज शीर्ष 10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। कोहली आठवें और रोहित नौवें स्थान पर हैं। साढ़े चार से ज्यादा के समय में पहली बार भारत के तीन बल्लेबाज आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इससे पहले जनवरी 2019 में भारत के शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली शीर्ष 10 में थे। शीर्ष 10 बल्लेबाजों में फिलहाल पाकिस्तान के भी तीन खिलाड़ी हैं, इमाम-उल-हक एक स्थान गिरकर पांचवें स्थान पर हैं और फखर जमान तीन स्थान नीचे गिरकर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारत के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव को भी वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है। एशिया कप में उन्होंने नौ विकेट झटके हैं और पांच स्थान के फायदे के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर रैंकिंग में हार्दिक पंड्या चार पायदान के सुधार के साथ छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ आठ पायदान ऊपर 21वें स्थान पर और नसीम शाह 11 पायदान ऊपर 51वें स्थान पर आ गए हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में तीन विकेट लेने के बाद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने वनडे गेंदबाज रैंकिंग में शीर्ष पर अपनी बढ़त बना ली है। दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज 10 स्थान ऊपर 25वें स्थान पर और तबरेज शम्सी 15 स्थान ऊपर 29वें स्थान पर आ गए हैं। बल्लेबाजों में टेम्बा बावुमा 21 स्थान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी डेविड वार्नर एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि ट्रैविस हेड इसी सूची में छह स्थान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर आ गए।

टी20 में न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीन पायदान ऊपर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि टिम सीफर्ट 32 स्थान ऊपर 21वें स्थान पर और मार्क चैपमैन छह स्थान ऊपर 23वें स्थान पर आ गए हैं। गेंदबाजों में मिचेल सैंटनर चार पायदान ऊपर 15वें और ईश सोढ़ी चार पायदान ऊपर 16वें स्थान पर आ चुके हैं। इंग्लैंड के अनुभवी जॉनी बेयरस्टो बल्लेबाजों की सूची में 31 पायदान के सुधार के साथ 30वें स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर में रेल रोको आंदोलन, कोटा में कांग्रेसियों ने पटरी पर लेटकर किया प्रदर्शन

शेयर करेबिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में सैकड़ाें प्रदर्शनकारी पटरी पर उतरे रेलवे को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध, रेलवे और केंद्र सरकार के खिलाफ कर रहे जमकर नारेबाजी इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 13 सितम्बर 2023। आज बिलासपुर जिले के करगी रोड कोटा स्टेशन में तड़के […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां