अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी का भाई तालिबान में शामिल, आतंकी संगठन को मजबूती मिलने के आसार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काबुल 21 अगस्त 2021। तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की स्थिति दिन ब दिन बिगड़ती जा रही है। तालिबानी लड़ाके हिंसक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच बड़ी खबर आ रही है कि अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी का भाई हशमत गनी तालिबान में शामिल हो गया है। हशमत गनी ने तालिबान को समर्थन करने का एलान किया है। हशमत गनी के तालिबान में शामिल होने की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। तालिबान के साथ हशमत गनी के आने से आतंकी संगठन को मजबूती मिलने के आसार हैं। सूत्रों की मानें तो हशमत गनी अशरफ गनी का भाई है और वह अफगानिस्तान की राजनीति और कूटनीति को अच्छी तरह से जानता है। इसका फायदा सीधे-सीधे तालिबान को मिलेगा। बताया जा रहा है कि हशमत गनी पहले से ही तालिबान को समर्थन देने का फैसला कर चुका था और जैसे ही अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हुआ कि वह आतंकी संगठन के साथ जुड़ गया। हालांकि, अफगानिस्तान का अगला राष्ट्रपति कौन होगा इसको लेकर तालिबान के नेताओं के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। बताया जा रहा है कि मुल्ला बरादर को पहले तालिबान राष्ट्रपति बनाना चाहता था, लेकिन आतंकी संगठन के भीतर ही बरादर के खिलाफ आवाज उठने पर उसे राष्ट्रपति नहीं बनाया गया।

यूएई में शरण लिए हुए हैं अशरफ गनी

बता दें कि अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा होने के बाद 15 अगस्त को अशरफ गनी अपने परिवार के साथ चार्टर्ड विमान से देश छोड़कर भाग गए थे। फिलहाल अशरफ गनी संयुक्त अरब अमीरात  (यूएई ) में शरण लिए हुए हैं। सूत्रों की मानें तो अशरफ गनी ने सबसे पहले अमेरिका में शरण मांगी थी, लेकिन अमेरिका ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया। उसके बाद यूएई ने उन्हें शरण दी। संयुक्त अरब अमीरात ने कहा कि वह मानवता के आधार पर अशरफ गनी की मेजबानी कर रहा है। देश छोड़ने के बाद अशरफ गनी ने कहा था कि “तालिबान जीत गया” और उन्हें “रक्तपात की बाढ़” को रोकने के लिए अफगानिस्तान को छोड़ना पड़ा ।

Leave a Reply

Next Post

बाइडन बोले- अफगानिस्तान में चला रहे हैं इतिहास का सबसे मुश्किल निकासी अभियान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 21 अगस्त 2021। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफगानिस्तान के मुद्दे पर एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित किया। बाइडन ने कहा कि अफगानिस्तान में इतिहास का अब तक का सबसे मुश्किल भरा निकासी अभियान चलाया जा रहा है।  बाइडन ने चार दिन में […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल