देश-दुनिया में रह रहे प्रवासियों की मदद के लिए ओडिशा परिवार निदेशालय बनाएगी सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भुवनेश्वर 10 अप्रैल 2023। ओडिशा सरकार ने देश तथा दुनिया के अन्य हिस्सों में रह रहे राज्य के लोगों की मदद के लिए रविवार को ओडिशा परिवार निदेशालय तथा एक समर्पित पोर्टल बनाने का फैसला किया। इस संबंध में प्रस्ताव राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पारित किया गया।  ओडिशा के खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण एवं सहयोग मंत्री अतानु सब्यासाची नायक तथा मुख्य सचिव ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित किया। मंत्री ने कहा कि नया ओडिशा परिवार निदेशालय उड़िया भाषा, साहित्य एवं संस्कृति विभाग के तहत काम करेगा। यह देश तथा दुनियाभर में ओडिशा के प्रवासी लोगों से बेहतर संपर्क मुहैया कराएगा। 

उड़िया भाषा, साहित्य और संस्कृति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सत्यब्रत साहू ने बताया कि निदेशालय प्रवासी समुदाय के ज्ञान, कौशल और वैश्विक पहुंच का लाभ उठाकर राज्य की विकास यात्रा में उन्हें भी शामिल करेगा तथा उनके मुद्दों को हल करने की भी कोशिश करेगा। निदेशालय की परामर्शक परिषद का नेतृत्व मुख्यमंत्री करेंगे और कार्यकारी समिति की अगुवाई मुख्य सचिव करेंगे जिसमें राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के सदस्य भी होंगे। 

Leave a Reply

Next Post

भाजपा फिर से नहीं लौटेगी सत्ता में, कर्नाटक में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प, सुरजेवाला का बड़ा बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 अप्रैल 2023। भाजपा फिर से सत्ता में आने के लिए पुरजोर तरीके से चुनाव प्रचार प्रसार में लग गई है। हाल ही में पीएम मोदी ने कर्नाटक को बड़ी सौगातें दी हैं साथ ही जनता को साधने के लिए सीएम बोम्मई भी […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस