भाजपा नेताओं ने शुरू किया देश के लिए ‘भारत’ शब्द का इस्तेमाल, असम सीएम बोले- रिपब्लिक ऑफ भारत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 सितम्बर 2023। विपक्ष की ओर से अपने साझा गठबंधन को इंडिया नाम दिए जाने के बाद से इस पर राजनीति शुरू हो गई। भाजपा नेताओं की तरफ से इंडिया को लेकर दिए जा रहे बयानों के बीच अब पार्टी के सांसदों ने भी इंडिया की जगह भारत के औपचारिक इस्तेमाल की वकालत शुरू कर दी है। भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने तो इंडिया शब्द को अंग्रेजों की गाली तक करार दे दिया, जबकि असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने भी भारत को लेकर ट्वीट किया है। 

क्या बोले भाजपा सांसद हरनाथ यादव?
भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि पूरा देश इस वक्त मांग कर रहा है कि हम इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करें। इंडिया शब्द हमें ब्रिटिश की तरफ से दी गई गाली की तरह था, जबकि भारत शब्द हमारी संस्कृति को दर्शाता है। हमारे संविधान में भी बदलाव होना चाहिए और इसमें भारत शब्द को जोड़ा जाना चाहिए। 

उधर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “भारत बोलने और लिखने पर क्यों दिक्कत हो रही है। पुरातत्व काल में हमारे देश का नाम भारत है और संविधान में भी इसको स्पष्ट किया है। बेवजह और जानबूझकर भ्रम पैदा कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।”

क्या बोले हिमंत बिस्व सरमा?
उधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी भारत शब्द पर जोर देते हुए आम चलन के टर्म ‘रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ की जगह एक्स पर अपने पोस्ट में ‘रिपब्लिक ऑफ भारत’ इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हम खुश और गौरवान्वित हैं कि हमारी सभ्यता अब तेजी निर्भिकता से अमृत काल की ओर बढ़ रही है। 

Leave a Reply

Next Post

‘चुनौतियों से निपटने को वैश्विक सहयोग की आवश्यकता’, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में बोलीं वित्त मंत्री सीतारमण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 सितम्बर 2023। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वैश्विक सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी दुनिया में रह रहे हैं, जो कई चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में वैश्विक सहयोग की आवश्यकता है। दरअसल, वित्त मंत्री […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं