सीएम भूपेन्द्र पटेल का दावा, चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक और उपलब्धि

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 15 जुलाई 2023। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि भारत के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-3 का शुक्रवार को सफल प्रक्षेपण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए एक और उपलब्धि है। भारत ने शुक्रवार को यहां एलवीएम3-एम4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे चंद्र मिशन-‘चंद्रयान-3′ का सफल प्रक्षेपण किया। इस अभियान के तहत चंद्र सतह पर एक बार फिर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास किया जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि चंद्रयान-3 की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ 23 अगस्त को शाम पांच बजकर 47 मिनट पर किए जाने की योजना है। गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक भूपेन्द्र पटेल ने मिशन से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी और चंद्रयान-3 के सफल प्रक्षेपण पर खुशी जताई।

पटेल ने मिशन के हर अगले चरण के सफल समापन की कामना करते हुए कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत नियमित अंतराल पर विश्व स्तरीय उपलब्धियां हासिल कर रहा है और आज चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण एक और मील का पत्थर बन गया है।” 

Leave a Reply

Next Post

भारत ने जी20 की विभिन्न प्राथमिकताओं पर बहुत सक्रिय दृष्टिकोण अपनाया है : आईएमएफ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन 15 जुलाई 2023। भारत ने G20 की प्राथमिकताओं पर प्रगति करने की दिशा में बहुत सक्रिय रुख अपनाया है और इसकी अध्यक्षता की प्रमुख प्राथमिकताएं वैश्विक सार्वजनिक वस्तुओं के लिए वित्तपोषण बढ़ाना और व्यापक आर्थिक समन्वय को मजबूत करना है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण