देश में एक ही गारंटी चलती है और वह है ‘मोदी की गारंटी’, रुझानों में बीजेपी की बढ़त देख बोले अमित मालवीय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 दिसंबर 2023। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को जारी मतगणना के बीच कहा कि देश में एक ही गारंटी चलती है और वह है ‘‘मोदी की गारंटी”। भाजपा की ओर से यह प्रतिक्रिया मतगणना के शुरुआती रुझानों के बाद आई। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे है। पांचवें राज्य मिजोरम में मतगणना सोमवार को होगी।

‘मोदी की गारंटी’
भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मोदी की गारंटी।” इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने धोती और कुर्ता पहने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक तस्वीर लगाई जिसमें लिखा है, ‘‘देश में एक ही गारंटी चलती है और वह मोदी की गारंटी”। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के संकल्प पत्र और कांग्रेस की गारंटी के बीच मुकाबला था और प्रधानमंत्री मोदी हर चुनावी सभा में मतदाताओं को भाजपा के संकल्प पत्र को ‘‘मोदी की गारंटी” के रूप में पेश कर रहे थे। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है तथा दक्षिण के राज्य तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस आमने-सामने हैं।

MP और राजस्थान में बीजेपी आगे 
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 155 सीट पर बढ़त के साथ लगातार पांचवीं बार सत्ता की ओर बढ़ती दिख रही है जबकि कांग्रेस 73 सीट पर आगे है। भाजपा राजस्थान में भी सत्तारूढ़ कांग्रेस से काफी आगे है। यहां की जनता पिछले तीन दशक से हर चुनाव में सरकार बदलती रही है। भाजपा 113 सीट पर आगे है, जबकि कांग्रेस 70 सीटों पर। राज्य की 199 सीट पर मतदान हुआ था क्योंकि एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण उस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया था।

छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर
रुझानों में कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर दिख रही है जहां वह 40 सीट पर और भाजपा 47 सीट पर आगे है। राजनीतिक रूप से खुद को मजबूत करने की कोशिशों में कांग्रेस तेलंगाना में हैट्रिक की उम्मीद कर रही के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली बीआरएस से सत्ता छीन सकती है। राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 61 सीट पर आगे है जबकि बीआरएस 38 सीट पर आगे है।

Leave a Reply

Next Post

'जीडीपी आंकडों ने दिया संकेत, भारतीय अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ेगी', 'माटी कला महोत्सव' में बोले अमित शाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 दिसंबर 2023। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। यह बात जीडीपी के ताजा आंकड़ों से साफ है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आर्थिक वृद्धि को […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल